Home डेयरी Dairy: वो 3 तरीके क्या हैं जिससे बढ़ाया जा सकता है जर्सी गाय का दूध उत्पादन, पढ़ें यहां
डेयरी

Dairy: वो 3 तरीके क्या हैं जिससे बढ़ाया जा सकता है जर्सी गाय का दूध उत्पादन, पढ़ें यहां

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. डेयरी उद्योग में जर्सी गाय का अपना अलग ही क्रेज है. क्योंकि यह अपनी दूध देने की क्षमता की वजह से दुनियाभर में आज भी डिमांडेड है. इस गाय में असीमित दूध देने की क्षमता होती है, जो पूरे विश्व के पशुपालकों अपनी ओर आकर्षित करती है. जानकार बताते हैं कि जर्सी नस्ल की गाय एक बार ब्याने के बाद सबसे ज्यादा लंबे समय तक दूध देने की क्षमता रखती है. जर्सी गाय की ये खासियत है कि ये एक ब्यात में 3500 से 4000 लीटर तक दूध दे सकती है. इसी वजह से पशुपालक इस गाय का पालना पसंद करते हैं और इससे अच्छी खासी कमाई करते हैं. कोई पशुपालक को उसकी यही ख्वाहिश होती है कि वो जिस पशु को पाले उससे ज्यादा से ज्यादा दूध हासिल करे और बाजार में बेचकर ज्यादा मुनाफा कमाए.

इसलिए पशुपालक हमेशा ही गायों की ऐसी नस्ल की तलाश में रहते हैं जो ज्यादा दूध देती है. क्योंकि ज्यादा दूध देना यानि ज्यादा फायदा. जर्सी गाय उन्हीं गायों में से एक है. बावजूद इसके जर्सी गाय के दूध को बढ़ाने के लिए पशुपालक और कोशिशें करते हैं. क्योंकि जर्सी गाय जितना दूध देती है अगर ठीक ढंग से उसकी केयर हो तो और ज्यादा दूध दे सकती है. जर्सी गाय के दूध उत्पादन बढ़ाने के तीन तरीके हैं, जिसमें पहला है आहार और दूसरा है सप्लीमेंट एवं तीसरा है दाना मिश्रण है. इन तीनों तरीकों के बारे में हम आपको नीचे विस्तार से बता रहे हैं.

जर्सी गाय का दूध बढ़ाने वाला आहार
जर्सी गाय को क्या खिलाने से दूध बढ़ता है ये सवाल अक्सर पशुपालकों के मन में रहता है. इस सवाल का जवाब यहां हम आपको देते हैं. जर्सी गाय के आहार में ऐसी चीजों को शामिल करें जिसमें कैल्शियम की मात्रा अधिक हो तो इससे गाय की दूध उत्पादन क्षमता बढ़ने लगती है. इसके अलावा जर्सी नस्ल की गाय को हरा और सूखा चारा बराबर खिलाना चाहिए. इसके साथ ही खली, मिनरल मिक्सचर भी खिलाकर उनका दूध बढ़ाया जा सकता है.

सप्लीमेंट में क्या दिया जाए
जर्सी नस्ल की गाय का दूध कम क्यों हुआ है? ये देखकर उसे सप्लीमेंट दिया जाता सकता है. ये सप्लीमेंट कई समस्याओं के दुष्प्रभाव को दूर करते हैं और पशु के दूध को तुरंत बढ़ा देते हैं. उदाहरण के तौर कैल्शियम जेल दिया जा सकता है. अगर पशु तनाव में है या उसका दूध अचानक कम हो गया है तो इस स्थिति के अंदर आप उसे कैल्शियम जेल दे सकते हैं. इससे उसका दूध तुरंत बढ़ जाएगा.

दाना मिश्रण में क्या दें
जर्सी गाय के दूध को बढ़ाने के लिए दाना मिश्रण भी उपयोगी होता है. दाना मिश्रण के अंदर गेहूं का दलिया, गुड़, मेथी और नारियल आदि सामग्री मिलाकर एक पाउडर तैयार किया जाता है. जिसे पशु को चारे के साथ खिलाया जा सकता है. इससे गाय के दूध देने की क्षमता में इजाफा हो जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...