Home पशुपालन Animal Husbandry: गर्मी में भी बाल्टी से बहती है दूध की धार, गिर क्रॉस गाय खरीदते वक्त ध्यान में रखें ये बातें
पशुपालन

Animal Husbandry: गर्मी में भी बाल्टी से बहती है दूध की धार, गिर क्रॉस गाय खरीदते वक्त ध्यान में रखें ये बातें

लू लगने से पशुओं में दूध की कमी हो जाती है.
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. गिर क्रॉस गाय ज्यादा दूध देने वाली गायों में शुमार होता है. इस गाय की खासियत ये भी है कि 50 डिग्री टेंप्रेचर में भी आसानी से रह सकती है. जब गर्मी के दिनों में देश के कई राज्यों में टेंप्रेचर ज्यादा हो जाता है तो गिर गाय ​गर्मी बर्दाश्त कर लेती है और दूध उत्पादन करती रहती है. इसके अलावा इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर होती है और ये दिखने में बेहद सुंदर होती है. इस गाय को पालते हैं तो एक ब्यात में 1700 से लेकर 2100 लीटर तक दूध इससे हासिल कर सकते हैं. वहीं गिर क्रॉस गाय के दूध में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बहुत से रोगों से न केवल बचाकर रखते हैं, बल्कि रोग के इलाज में भी मदद करते हैं.

गिर गाय कई विदेशी नस्ल की गायों के मुताबिक भले ही कम दूध देती है. लेकिन देशी नस्ल से मुकाबला किया जाए तो ये दूध देने के मामले में बहुत अच्छी नस्ल है. गिर गाय को लेकर कई बार गाय पालकों के कई सवाल रहते हैं कि गिर गाय को कहां से खरीदें, इसे कहां बेचें. इसके खरीदने में क्या सावधानी बरती जाए. वहीं इसकी कीमत कैसे तय की जाए. आइए इस आर्टिकल में इन्हीं सब बातों को जानते हैं.

कहां से खरीदें, जानें यहां: एक्सपर्ट के मुताबिक गिर क्रॉस गाय खरीदने के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने जिले में लगने वाले पशु हाट से भी इसे खरीद सकते हैं. इसके अलावा कई जगह पर गायों का मेला लगता है वहां से भी खरीदा जा सकता है. कई एप भी हैं वहां भी गाय को खरीद सकते हैं. चाहे ऑनलाइन खरीदें या फिर किसी मेले से खरीदार से, आप पशु का हेल्थ कार्ड आदि मांग सकते हैं. पशु को टीका लगा है या नहीं इन सब बातों पर ध्यान देना चाहिए.

इन बातों का भी ध्यान दें: गिर क्रॉस गाय खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. सबसे पहले आपको गिर क्रॉस गाय की पहचान होनी चाहिए. अगर आपको पहचान नहीं है तो फिर दिक्कत हो सकती है. उनके दूध एवं अधर की जांच सही तरह से पशुपालक को करनी चाहिए. इसके बाद गाय की ब्यात और उम्र भी वही है या नहीं ये भी पता कर लेना बहुत ही जरूरत होता है. जब गाय खरीदने से पहले आप इन बातों को ध्यान देंगे तो आपके साथ ठगी होने की संभावना काफी कम हो जाएगी. क्योंकि अब पशुओं के खरीदारी के दौरान भी गलत जानकारी देकर ठगी की जा रही है.

इस तरह तय करें कीमत: गिर क्रॉस गाय की कीमत को तय करने के लिए सबसे पहले उसके दूध की मात्रा और ब्यात को देखा जाना चाहिए. अगर गाय 12 लीटर दूध दे रही हो तो आप 4800 को 12 से गुणा कर दें, जो कीमत निकल कर आए वो गाय की कीमत होगी. इसके अलावा अगर गाय दूसरे या तीसरे ब्यात में है तो फिर उसकी कीमत में 5000 रुपये और जोड़ देना चाहिए. वहीं गाय के साथ बछड़ी होने पर भी गाय इसकी कीमत बढ़ जाएगी. आपको बता दें कि अमूमन एक गिर क्रॉस गाय की कीमत 35000 से लेकर 65 हजार तक हो सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...