Home डेयरी Buffalo Milk: इस नस्ल की भैंस को पालें हो जाएंगे मालामाल, बाल्टी भरकर मिलेगा दूध, पढ़ें डिटेल
डेयरी

Buffalo Milk: इस नस्ल की भैंस को पालें हो जाएंगे मालामाल, बाल्टी भरकर मिलेगा दूध, पढ़ें डिटेल

murrah buffalo
मुर्रा भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली. पशुपालन करके किसान अपनी आय दोगुनी कर सकते हैं. पशुपालन के जरिए पशुओं से हासिल दूध से अच्छी कमाई होती है. हालांकि यहां किसी भी पशुपालक को ये डिसाइड करना पड़ेगा कि आखिरी किस नस्ल का पशु पालें. बात की जाए अगर भैंस तो यहां आपको एक नस्ल के बारे में जानकारी दी जा रही है. इस आर्टिकल को पढ़कर आप खुद डिसाइड कर लेंगे कि आपके लिए बेहतर नस्ल कौन सी है. जो बेहतर उत्पादन करती हो और इससे ज्यादा कमाई की जा सकती है.

मुर्राह भैंस की नस्ल दूध उत्पादन के लिए विश्व में सबसे अच्छी मानी जाती है. यह नस्ल मुख्यतयः दूध व मांस के लिए पाली जाती है, ये तटीय व कम तापमान वाले क्षेत्रों में भी आसानी से रह लेती है. मुर्रा हरियाणा, दिल्ली व पंजाब में ज्यादा तादाद में पाई जाती है. इसे हरियाणा के रोहतक, भिवानी, झज्जर, हिसार एवं जींद जिलों से खरीदा जा सकता है. पशु काले, बड़े डील- डोल शरीर वाले होते हैं. मादा का सिर छोटा, अच्छे नयन नक्स लिए होती है, सांड चौडे व बड़े वजनी होते हैं.

पूंछ लंबी और सिरे पर होती है सफेद
अगर इसके बाल की बात की जाए तो घने व छोटे होते है, सींग छोटे कसे हुए मुड़े छल्ले के समान होते है, मादा की आंखे चमकीली सतर्क होती है, मादा की गर्दन लम्बी, पतली होती है व नर में मजबूत तथा मांसल होती है. कमर चौड़ी होती है. पूंछ लम्बी व निचले सिरे पर सफ़ेद काले बालों का गुच्छा होता है. अयन का जुडाव मजबूत नसे उभरी हुयी होती हैं. थन आपस में समान दूरी पर जुड़े होते हैं. पिछला अयन प्रदेश अधिक बड़ा होता है नर का वजन लगभग 450-800 किग्रा, मादा का लगभग 350-700 किग्रा होता है.

हर दिन 10 लीटर मिलता है दूध
पहले गर्भधारण की उम्र 920-1,355 दिन होती है. पहले ब्यात उम्र की बात की जाए तो 1,214-1647 दिन, दूध उत्पादन 904-2041 किग्रा करती है. दुग्ध स्रवण काल 254-373 दिन होता है. शुष्क काल 145-274 दिन का होता है. इसके दूध में वसा 7.3 प्रतिशत होती है. इसका दूध उत्पादन 8 से 10 लीटर प्रतिदिन होता है. जबकि संकर मुर्राह एक दिन में 6 से 8 लीटर दूध देती है. भैंसें जिनकी नस्ल के गुण अभी निर्धारण नहीं हुए है, उनका सुधार भी मुर्राह नस्ल से ही किया जा रहा है. हमारे देश में सभी जगह मुर्राह ग्रेडेड भैंसे हैं, जो की वहां के वातावरण में आसानी से रहकर दूध उत्पादित कर रही हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: दूध खरीद के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा और सही दाम मिलने से डेयरी में आएगा बड़ा निवेश

नई दिल्ली. भारत मंडपम में आयोजित अनुगा फ़ूडटेक इंडिया डेयरी 2026 के...

डेयरी

Dairy Business: डेयरी में आगे आ रही युवा पीढ़ी, एमपी में योजना के तहत आए टारगेट से ज्यादा आवेदन

नई दिल्ली. पशुपालन से छिटकने वाली युवा पीढ़ी का रुझान अब फिर...

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...