Home डेयरी Goat Farming: बरसात के मौसम में इन बातों पर ध्यान देंगे तो बढ़ जाएगा बकरियों का दूध
डेयरी

Goat Farming: बरसात के मौसम में इन बातों पर ध्यान देंगे तो बढ़ जाएगा बकरियों का दूध

barbari goat, Goat Breed, Bakrid, Sirohi, Barbari Goat, Goat Rearing, CIRG, Goat Farmer, Moringa, Neem Leaf, Guava Leaf, goat milk, milk production
बरबरी बकरी की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गर्मी के दिनों में बकरी का दूध कम हो जाता है तो बारिश के दिनों में लापरवाही के कारण जानवरों में बीमारी लग जाती है. जब बीमारी लग जाती है तो दूध भी कम हो जाता है. इसलिए कुछ ऐसी बातें हैं, जिन्हें ठीक से अपने फार्म पर लागू कर देंगे तो बहुत सी परेशानियों से बचा जा सकता है. चिकित्सकों और विशेषज्ञों द्वारा बताए जाने वाले तरीकों को अपनाएं तो बकरी का दूध कम नहीं होगा न ही कोई बीमारी नहीं लगेगी. इसलिए आज कुछ इन्हीं बिंदुओं पर बात करने जा रहे हैं, जिन्हें अपने फार्म पर अपनाकर बकरी का दूध बढ़ा सकते हैं.


भारत में बकरी पालन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है और लघु-सीमांत किसान इससे अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं. खासतौर पर ग्रामीण इलाके में लोग अपने घरों में खेत में बकरियों को पलते हैं. बकरी पालन की सबसे ज्यादा खूबी ये है कि इसका पालन छोटी सी जगह में भी बड़ी आसानी से किया जा सकता है. मगर, कभी-कभी बारिश के मौसम में कई तरह की बीमारी बकरी को अपनी चपेट में ले लेतीं हैं तो जानवर का दूध कम हो जाता है. ऐसे में कुछ ऐसे तरीकों को अपना कर अपनी बकरी का दूध बढ़ा सकते हैं तो कई तरह की बीमारियों से भी बचा सकते हैं.

ऐसे बढ़ाएं बकरी का दूध और वजन
बकरियों को नीम, बेर, स्ट्रॉबेरी, आम, जामुन, इमली, पीपल, कटहल, बबूल, महुआ आदि पेड़ों की पत्तियां बहुत पसंद होती हैं.
बारिश के दिनों में बकरियों को बाहर चराने ने ले जाएं. उन्हें बाड़े में ही फीड कराएं और झाड़ियों और छोटे पेड़ों की पत्तियां खिलाएं.
बकरियों को ऐसा चारा न खिलाएं कि जो दूषित हो और खराब हो.
बकरियों को चारा देने से पहले सभी प्रकार के चारे को एक बंडल में लटकाकर रखना चाहिए. इसे किसी ऊंचे मंच पर रखना चाहिए और जहां तक संभव हो बकरियों को धूप में रखे पत्ते ही देने चाहिए.

कम जगह में ऐसे करें बकरी पालन
स्टार सांइटफिक गोट फार्मिंग के संचालक राशिद कहते हैं कि बकरी पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए बकरी पालन लाभकारी है. मगर बारिश के दिनों में बकरी को खुले में न तो बांधे और न ही चराने ले जाएं. बरसात के मौसम में अगर अमरूद, नीम, मोरिंगा की पत्तियों को ब​करियों को देंगे तो ये बहुत फायदेमंद होती हैं. इनमें प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक होती है. इन पत्तियों में टैनिन और प्रोटीन होने की वजह से पेट के कीड़ों को मारने में मदद करती है. नीम, बेर, स्ट्रॉबेरी, आम, जामुन, इमली, पीपल, कटहल, बबूल, महुआ की पत्तियों को भी खिला सकते हैं. ये सब दूध बढ़ाने में मददगार होती हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: ऑटोमैटिक मिल्किंग पार्लर और आधुनिक पशु आवास सुविधा की हुई शुरुआत

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी विभाग, FAHD मंत्रालय के सचिव, नरेश पाल...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरी

Milk Production: मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 2.50 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश देश का मिल्क कैपिटेल बनने की तैयारी में...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 52 लाख किलो दूध उत्पादन करने का लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि...

animal husbandry
डेयरी

Dairy Farming: पशुओं के गोबर से डेयरी फार्मर्स हो सकते हैं मालामाल, वेस्ट नहीं ‘खजाना’ है ये

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले अधिकतर पशुपालकों का मानना है कि...