Home मछली पालन Fish Farming: मछलियों को तालाब से बाहर निकालते समय क्या करना चाहिए, पढ़ें यहां
मछली पालन

Fish Farming: मछलियों को तालाब से बाहर निकालते समय क्या करना चाहिए, पढ़ें यहां

अगर आप छोटे गड्ढे में मछली पालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आपको तालाब के आकार को चुनना होगा. एक से 2000 स्क्वायर फीट के तालाब में आप बढ़िया मछली पालन कर सकते हैं.
तालाब में मछली.

नई दिल्ली. मछली पालन करने में जहां तमाम सावधानियां बरती जाती हैं तो वहीं जब मछलियों की फसल जब तैयार हो जाती है तभी भी कुछ जरूरी काम किए जाते हैं. मछलियों को निकालते समय ये काम किए जाते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि मछलियों ​को निकालने में भी कुछ सावधानी बरतनी चाहिए. ताकि इसे बेचने के लिए ले जाते समय मछलियां सुरक्षित तालाब से बाहर आ जाएं और फिर इन्हेंं बेचकर मुनाफा कमाया जा सके. ऐसे में सभी मछली पालक को को मछलियों के तालाब से बाहर निकालने के तरीकों के बारे में पता होना चाहिए. अगर मछली पालकों को इसकी जानकारी नहीं होगी तो हो सकता है कि इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ जाए.

एक्सपर्ट का कहना है मछलियों को निकालने से पहले ये समझ लें कि मछलियां बिक्री लायक हो गईं हैं या नहीं. जब बिक्री लायक हो जाएं तो सबसे पहला काम ये करना चाहिए कि तालाब का पानी कम करें फिर जाल से मछली निकलें. आयएमसी और तथा चाइनीज कार्प का जब पाला जाता है तो उनकी ज्यादा से ज्यादा बढत 700-1000 ग्राम प्रति वर्ष तथा उत्पादन 4000 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर होती है.

कब निकालना चाहिए मछली
बताते चलें कि मछली निकालना मछली पालन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है लेकिन इसमे अक्सर अनदेखी की जाती है. जिसका नुकसान मछली पालकों को उठाना पड़ता है. पिंजरों में, फसल आंशिक नाली के रूप में सरल हो सकती है. फिर एक डुबकी जाल के साथ मछुआरों को, सीमित करना और निकालना चाहिए. हालांकि, तालाब से निकाली जाने वाले मछली की कटाई बिना मजदूरों एकजुटता के चलते संभव नहीं है. तालाबों को नाली-और कुल या आंशिक फसल विधि द्वारा निकाला जाता है. यदि संभव हो तो ठंडे मौसम पानी का तापमान जब 60- 65 °F हो तो फसल निकालना चाहिए.

सुबह के वक्त निकालते हैं मछलियां
जब पानी का तापमान 80 डिग्री फारेनहाइट या अधिक होता है, तो सुबह सुबह में फसल निकालना चाहिए. कुल तालाब की फसल को निकालने के लिये तालाब को सुखाया जाता है और जाल का इस्तेमाल किया जाता है. सबसे पहले, मछली को ध्यान केंद्रित करने के लिए तालाब को आंशिक रूप से सुखाया जाता है. उसके बाद, जब तक मछलीयो को एक जगह करते हैं उसके बाद जाल का उपयोग करके 80 फीसदी तक मछलियों को निकाल लेते हैं. छोटे तालाबों में, जालो को हाथ से खींचा जा सकता है. बड़े तालाबों को ट्रकों, ट्रैक्टर या छोटे चार पहिया वाहन वाहनों के साथ जाल से खींचा जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Under Pradhan Mantri Matsya Sampada Yojana (PMMSY) and Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) the Department of Fisheries has approved the development of post-harvest interface viz- cold storage, fish processing and Marketing infrastructure.
मछली पालन

Fish Farming: बिहार में मछलियों की ब्रांडिंग करने की है तैयारी, मछली किसानों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आगे बढ़ रहा है....

मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: बिना टेंशन करिए मछली पालन, नुकसान होगा तो सरकार करेगी मदद

नई दिल्ली. बाढ़, चक्रवात, जल प्रदूषण और अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: अगले 5 वर्षों में तीन करोड़ टन मछली उत्पादन का लक्ष्य

नई दिल्ली. भारत ने अंतर्देशीय लघु मत्स्य पालन के लिए एक अलग...

मछली पालन

Fish Farming: जयंती रोहू और अमृत कतला मछली पालकर कम वक्त में ज्यादा कमाई का मिलता है मौका

नई दिल्ली. मछली पालन एक बेहतरीन काम है और इसको करके अच्छी...