Home डेयरी Dairy: मिनटों में दूध को पैक कर देती है ये मशीन, डिलीवरी की दिक्कतें हो जाएंगी खत्म
डेयरी

Dairy: मिनटों में दूध को पैक कर देती है ये मशीन, डिलीवरी की दिक्कतें हो जाएंगी खत्म

milk production
प्रतीकात्मक तस्वीर

डेयरी फार्म चलाने वाले बहुत से लोग दूध को या तो बड़ी डेयरी कंपनियों को बेच देते हैं या फिर खुद भी बेचते हैं. इसके अलावा कई बार दूधियों को भी दूध सेल किया जाता है और वो एक जगह से दूध कलेक्ट करके अलग-अलग जगहों पर लोगों को घरों तक डिलीवरी करता है. क्योंकि दूध को सही से वक्त पर पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है. इस वजह से डेयरी फार्म संचालक जल्दी से दूध को बेच देना चाहते हैं. मसलन, सुबह में जो दूध दूहा गया है उसे स्टोर करने का सिस्टम डेयरी फार्म पर नहीं होता है. ऐसे में दूध खराब होने का खतरा रहता है.

कई बार दूध की क्वालिटी भी बहुत अच्छी होती है उसके बावजूद डेयरी संचालकों को उसका अच्छा रेट नहीं मिल पाता है. अगर आप भी डेयरी फार्म चलते हैं तो खुद ही दूध को आसानी से बेच सकते हैं. इसके लिए आपको मिल्क पाउच पैकिंग मशीन की जरूरत होगी. जिससे आप दूध को पाउच में पैक करके बड़ी कंपनियों की तरह से लोगों के घरों और दुकानों पर सेल कर सकते हैं. इससे दूध को पहुंचाने में ज्यादा दिक्कतों सामना नहीं करना पड़ेगा. आसानी के साथ दूध की डिलीवरी हो जाएगी.

इस तरह काम करती है मशीन
आपके जहन में ये सवाल उठ रहा होगा कि आखिर मिल्क पाउच पैकिंग मशीन क्या होती है. आपको बताते चलें कि मिल्क पाउच पैकिंग मशीन में एक टैंक होता है. जिसमें सारा मिल्क डाला जाता है. फिर पाइप के जरिए मशीन में मिल्क आता है और यहां पर टेंपरेचर वगैरह सेट करने का सिस्टम दिया जाता है. कितने एमएल का बैग भरना ये सारी चीज मशीन में सेट करनी होती है. इसके बाद एक-एक पाउच सील पैक होकर निकलता रहता है और उसके बाद क्रॉस चेक करने के लिए एक बार फिर से वजन काटे कर दिया जाता है.

पाउच से होती है आसानी
अक्सर डेयरी संचालक ग्लास की बोटल में दूध लोगों तक पहुंचाते हैं या फिर एल्यूमीनियम के टैंक में पहुंचाते हैं. दोनों तरह से दूध पहुंचाने में कई तरह की परेशानी आती है. ग्लास के बोतल में अगर दूध है तो ग्लास की बोटल टूटने, उसे धोने, अगर वक्त पर न धोया जाए तो स्मेल आने की समस्या रहती है. वहीं दूध को बहुत ही सावधानी से डिलीवरी करना होता है. जबकि टैंक में भी दूध को ले जाने में दिक्कत होती है. डिलीवरी के समय नापना होता है. इससे वक्त भी जाया होता है. जबकि पाउच में पैक दूध की तुरंत डिलीवरी की जा सकती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...