Home डेयरी Dairy: जर्सी गाय कितना देती है दूध, इसकी कैसे करते हैं देखरेख पढ़ें यहां
डेयरी

Dairy: जर्सी गाय कितना देती है दूध, इसकी कैसे करते हैं देखरेख पढ़ें यहां

livestock animal news
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. डेयरी कारोबार के लिए पशुपालकों के लिए जर्सी गाय सबसे फेवरेट गाय होता है. क्योंकि इसकी खासियत ये है कि एक बार ब्याने के बाद सबसे लंबे समय तक दूध देने की क्षमता रखती है. एक्सपर्ट का कहना है कि जर्सी गाय एक ब्यात में 4 हजार लीटर तक दूध देती है. हालांकि इसके लिए उसकी ठीक ढंग से देखभाल भी जरूरी होती है. जर्सी गाय का रंग भूरा होता है और इस पर सफेद रंग के धब्बे मौजूद होते हैं. ये दिखने में भले ही छोटी होती हो, लेकिन इनका शरीर भारी होता है और इनका वजन 400 से 500 किलो तक हो सकता है. बात करें जर्सी गाय के सींग की तो ये बेहद छोटे होते हैं और इसकी आंखें काले रंग की होती है.

एक्सपर्ट के मुताबिक जर्सी गाय की खासियतें कई हैं. जिसकी वजह से ये गाय दुनियाभर में डेयरी उद्योग के लिए पशुपालकों की पहली पसंद बनाती है. जहां ये गाय लंब समय तक दूध देने की क्षमता रखती है तो वहीं ये गाय रोग प्रतिरोधक क्षमता के मामले में थोड़ा कमजोर होती है. इसके चलते भारत के अंदर इन्हें पालने के लिए कई जरूरी इंतजाम करने पड़ते हैं. इसके अलावा जर्सी नस्ल को सुधारने के लिए जर्सी गाय की बछिया को भी पाला जाता है.

एक दिन में कितना देती है दूध
अक्सर पशुपालक जर्सी गाय के दूध से जुड़े कई सवाल करते नजर आते हैं. जैसे, जर्सी गाय कितने महीने तक दूध देती है या जर्सी गाय कितना दूध देती है? आपको बता दें कि जर्सी गाय लगभग 10 महीने या 290 दिन तक दूध देने की क्षमता रखती है. वहीं बात करें कि जर्सी गाय रोजाना कितना दूध दे सकती हैं तो ये नस्ल रोजाना 15 से 25 लीटर के बीच दूध दे देती है. आपको इसके दूध नस्ल की गाय के दूध में ए 1 प्रोटीन पाया जाता है, जिसके नुकसान करने की बात कही जाती है. हालांकि इस पर कुछ रिसर्च नहीं हुआ है.

इस तरह रखें जर्सी गाय का ख्याल
किसी भी पशुपालक के लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि जर्सी गाय का ख्याल किस तरह रखा जाए और यह सवाल बेहद बड़ा और अहम भी है. अगर पशुपालकों द्वारा जर्सी गाय का ख्याल ठीक ढंग से नहीं रखा गया तो उसका असर दूध उत्पादन पड़ता है. ऐसे में नुकसान पशुपालकों में झेलना होता है. इसलिए इसका ख्याल अच्छे ढंग से रखना खानपान को लेकर सचेत रहना बेहद ही अहम होता है. एक्सपर्ट का कहना है की जर्सी नस्ल की गाय को रोजाना हरा चारा सूखा चारा देना चाहिए. एक गाभिन जर्सी गाय को रोजाना 20 से 25 किलो चारा दिया जा सकता है. गाभिन जर्सी गाय को शुरुआती 3 महीने के दौरान केवल साधारण आहार देना चाहिए.

गर्भकाल के दौरान डाइट के बारे में पढ़ें
जर्सी गाय के आहार में गर्भकाल के दौरान प्रोटीन लवण आदि को शामिल करें. 3 से 6 महीने के गर्भकाल के दौरान जर्सी गाय के आहार की मात्रा को बढ़ाने और इस दौरान प्रोटीन लवण और कैल्शियम सामग्री को जरूर देना चाहिए. 6 महीने से लेकर 9 महीने के दौरान जर्सी गाय को आसानी से पचने वाला प्रोटीन लवण विटामिन और मिनरल्स देना जरूरी होता है. इसकी मात्रा आप पशुपालक से पशु चिकित्सक पता कर सकते हैं.

बछिया का कैसे रखें ख्याल
जर्सी गाय की बछिया को दुनियाभर में नस्ल सुधार के लिए पाला जाता है. इस दौरान जर्सी गाय की बछिया को करीब 25 से 30 महीने अच्छे आहार और सही माहौल के साथ रखा जाता है. इसके अलावा इन्हें समय-समय पर कई टीके दिए जाते हैं, ताकि ये रोगों से दूर रहें और स्वस्थ रहे. इसके साथ ही जब जर्सी गाय की बछिया 2 साल से 2.5 साल के बीच की हो जाती है तो इनका पहला हीट साइकिल होता है, और इस समय ये गाभिन होने के लिए तैयार हो जाती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...