Home डेयरी Milk Production: इस देसी टॉनिक को पिलाने से पशु हो जाएगा तंदुरुत, 10 दिन में बढ़ जाएगा दूध उत्पादन
डेयरी

Milk Production: इस देसी टॉनिक को पिलाने से पशु हो जाएगा तंदुरुत, 10 दिन में बढ़ जाएगा दूध उत्पादन

milk production in india
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. अक्सर कमजोरी की वजह से पशु दूध का उत्पादन उतना नहीं कर पाते, जितनी उनकी क्षमता होती है. जिसके चलते डेयरी व्यवस्था में फायदा नहीं हो पाता है. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आपका पशु कमजोर है और वो दूध उत्पादन भी ज्यादा नहीं कर पा रहा है तो आप घर के बने देसी टॉनिक से उसे तंदुरुस्त कर सकते हैं. वहीं इससे पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगेगा. इस देसी टॉनिक की खास बात ये भी है कि इसका रिजल्ट सिर्फ 10 दिनों के अंदर ही नजर आने लगेगा.

अगर आप का भी पशु कमजोर है और वह दूध का उत्पादन नहीं करता है तो घर पर देसी टॉनिक बनाकर उसे पिलाएं. जिससे वो तंदुरुस्त भी हो जाएगा और उसका दूध उत्पादन भी बढ़ जाएगा. इसके अलावा अगर पशु दुबला-पुतला नजर आ रहा है, उसकी हड्डियां नजर आ रही हैं और उसकी भूख भी नहीं बढ़ रही है तो भी उसे इस देसी टॉनिक को दिया जा सकता है. जिसको पीने के बाद जरूर फायदा मिलेगा.

इन सामग्री की पड़ेगी जरूरत
इसे आप लीवर टॉनिक भी बोल सकते हैं. इसे बहुत ही आसानी से घर पर बना सकते हैं और मात्र 10 खुराक में 10 दिन में पशु का दूध बढ़ जाएगा. पशु कायदे से चारा खाएगा और इसके बाद दूध भी देगा. हालांकि इसे बनाने और पशु को देना का भी अपना तरीका है. जब इन दोनों चीजों को फॉलो किया जाएगा तो इससे फायदा मिलेगा. बनाने के लिए इसमें सामग्री के तौर पर मुलेठी, सौंफ, हरण, हल्दी, काला नमक, पानी, मिश्री और गुड़ का इस्तेमाल होता है. गर्मी में मिश्री और ठंड में गुड़ इस्तेमाल होगा. बाकी सामग्री हर सीजन के लिए ठीक है.

इस तरह से बनाएं टॉनिक
देसी टॉनिक बनाने के लिए 200 ग्राम मुलेठी ले लें. इसमें 250 ग्राम सौंफ डालें, 250 ग्राम आंवला, 100 ग्राम हरण, 100 ग्राम हल्दी और 200 ग्राम काला नमक इसमें मिला दें. इन सबको मिक्स करके पाउडर बना लें और उनकी 10 खुराक बना लें. इसके बाद 1 लीटर पानी गर्म कर लें और उसमें इस मिश्रण को डाल दें. अच्छी तरह से इसे चला लें. जब पानी आधा रह जाय तो इसे नीचे उतर लें. अगर गर्मी का मौसम है तो इसमें आप 500 ग्राम मिश्री मिला सकते हैं. अगर ठंड का मौसम है तो मिश्री की जगह आप इसमें गुड़ मिला दें. सिर्फ 10 खुराक खिलाने के बाद ही इसका असर दिखने लगेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

MP Dairy Sector: डेयरी सेक्टर में बड़ा निवेश लाने की तैयारी, दूध उत्पादकों की बढ़ाई जाएगी आमदनी

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य स्तरीय पशुपालक...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: डेयरी सेक्टर में हर साल 6.82 फीसद की तेजी से बढ़ रहा है लद्दाख

नई दिल्ली. पिछले दिनों लद्दाख में एनडीडीबी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में...

डेयरी

Dairy News: ऑटोमैटिक मिल्किंग पार्लर और आधुनिक पशु आवास सुविधा की हुई शुरुआत

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी विभाग, FAHD मंत्रालय के सचिव, नरेश पाल...