Home डेयरी Buffalo Milk: दिनभर में 12 लीटर दूध देने वाली भैंस का फीड फार्मूला पढ़ें यहां, जानें क्या-क्या खिलाना चाहिए
डेयरी

Buffalo Milk: दिनभर में 12 लीटर दूध देने वाली भैंस का फीड फार्मूला पढ़ें यहां, जानें क्या-क्या खिलाना चाहिए

डॉक्टर मोहन यादव की सरकार अब दूध इकट्ठा करने की क्षमता को बढ़ा रही है. संगठित क्षेत्र में दूध संकलन को 50 लाख लीटर प्रतिदिन किया जाएगा.
प्रतीकात्मक फोटो: Livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुओं को उनकी दूध देने की क्षमता के मुताबिक फीड देना चाहिए. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि पशु जितना दिनभर दूध देते हैं, अगर उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक दाना पानी नहीं मिलता तो इससे उनकी सेहत पर खराब असर पड़ता है. वहीं इस कमी के कारण पशु बीमार भी पड़ सकते हैं. जबकि इससे बहुत तेजी के साथ दूध उत्पादन में कमी भी आती है. इसलिए जरूरी है कि पशुओं को फीड देते वक्त इस बात की जरूर जानकारी कर लें कि दूध उत्पादन के हिसाब से उन्हें कितना फीड दिया जाना चाहिए. आप चाहें तो एनिमल एक्सपर्ट से बात करके भी इसकी जानकारी कर सकते हैं.

इस आर्टिकल में हम आपको ये बताएंगे कि अगर आपकी भैंस सुबह में 6 लीटर और शाम में 6 लीटर यानी दिन भर में 12 लीटर दूध देती है तो उसे आपको कितना फीड खिलाना है, जबकि हर पशुपालक को ये पता होना बेहद ही जरूरी है. मान ​लीजिये कि आपकी भैंस दिनभर में 12 लीटर दूध देती है तो उसका फीड फॉर्मूला अलग होगा और दस लीटर देती है तो उसका फीड फॉर्मूला अलग होगा. हम यहां आपको 12 लीटर दूध देने वाली भैंस का फीड फॉर्मूला बताने जा रहे हैं. आइए जानते हैं कि 12 लीटर दूध देने वाली भैंस को कितना फीड खिलाना चाहिए जो उसकी तमाम जरूरतों को पूरा कर दे.

पशुओं के लिए तीन चीजें हैं जरूरी
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं के लिए तीन चीज सबसे जरूरी होती है. सूखा चारा, हरा चारा और फीड यानी की बांटा. इन तीनों चीजों को पशुओं के आहार में मिलाना बेहद ही जरूरी काम होता है. अगर 12 लीटर दूध दिन भर में भैंस दे रही है तो उसे 6 किलो फीड खिलाना चाहिए. आप फीड में 2 किलो सरसों या कपास खली, 3 किलो गेहूं, जौ मक्के का दलिया, एक किलो चना चूरी खिला सकते हैं. जबकि आप 10 किलो सूखा चारा, 20 किलो हरा चारा भी दे सकते हैं. इससे पशुओं को जरूरी खुराक मिल जाएगी.

दो पार्ट में खिलायें
एक्सपर्ट के मुताबिक इस बात का भी जरूर ध्यान रखें कि दिन में 100 ग्राम कैल्शियम, 100 ग्राम मिनरल मिक्सचर, सरसों का तेल और गुड़ नियमित रूप से फीड में दिया जाना चाहिए. एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि आपके ऊपर बताई गई फीड का इस्तेमाल कुछ इस तरह से करना है कि इसमें से आपको दो पार्ट कर लेना है. जिसे आधा सुबह और आधा शाम को देना है. पशुओं के लिए दिन में जुगाली करने का समय देने का देना भी बेहद जरूरी है. ऐसे पशुओ को राहत मिलती है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...

डेयरी

Milk Production: 10 हजार से ज्यादा पशुपालक और दूध उत्पादकों को एक मंच पर लाया गया

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग की स्थापना के 50...

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
डेयरी

Milk: एमपी में बढ़ गया दूध उत्पादन, मिल्क कैपिटल बनने की राह पर है राज्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली सरकार...