Home मछली पालन Fish Farming: बायोफ्लॉक मछली पालन में कितनी होती है कमाई, जानें छह महीने में कितना होगा मुनाफा
मछली पालन

Fish Farming: बायोफ्लॉक मछली पालन में कितनी होती है कमाई, जानें छह महीने में कितना होगा मुनाफा

BIOFLOC TECHNOLOGY, FISH PRODUCTION, Fish Rate, Fish Export
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. मछली पालन कई तकनीक से की जाती है. अलग-अलग तकनीक में कई तरीके से मछली पालन करके कमाई की जाती है. मछली पालन का जहां परंपरागत तरीका यह है कि मछलियों को तालाब में पालकर कमाई की जाती है तो वहीं अब बहुत से फिश फार्मर्स बायोफ्लॉक तकनीक से भी मछली पालन कर रहे हैं. बायोफ्लॉक तकनीक का इस्तेमाल करके मछली पालन में अच्छी खासी कमाई हो रही है और इसके लिए तालाब खोदने की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इस वजह से बहुत से फॉर्मर्स बायोफ्लॉक तकनीक को आजमा रहे हैं और इससे उन्हें फायदा भी मिल रहा है.

बता दें कि बायोफ्लाक तकनीक में मछली पालन के लिए कम जगह की जरूरत पड़ती है और इससे ज्यादा मछलियां भी पाली जा सकती हैं. वहीं कम पानी और कम खर्च में ज्यादा मछलियां पाली जा सकती हैं. जहां इस तकनीक में पानी की बचत होती है तो वहीं टैंक की साफ-सफाई भी आसानी से हो जाती है. वहीं सबसे अच्छी बात ये है कि मछलियों में बीमारी लगने का खतरा कम रहता है. जिसके चलते मछली पालन में फायदा कई गुना बढ़ जाता है.

कितनी होती है कमाई
फिश एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप बायोफ्लाक तकनीक से मछली पालन करते हैं तो 6 महीने में ही कमाई लायक मछली फसल तैयार हो जाएगी. इसमें आपने 20 ग्राम का तिलापिया मछली का इस्तेमाल किया है तो यह मछली ग्रोथ करके 6 महीने में कम से कम 500 ग्राम तक की हो जाएगी और इसे आपको अच्छा फायदा मिलेगा. मान लीजिए कि आपने इसमें 7 हजार मछलियां डाली हैं और इसमें से दो-तीन हजार मछलियां मर भी सकती हैं. क्योंकि वो सर्वाइवल नहीं कर पाती हैं लेकिन आपको 4 हजार मछलियां मिल रही हैं या फिर आधी भी मछलियां बच रहीं है तो उन्हें आप बेचकर 2 लाख 40 हजार रुपए का मुनाफा बना सकते हैं. अगर आप इसमें से इनपुट माइनस भी कर देते हैं तो भी आपको डेढ़ लाख रुपये की कमाई 6 महीने में हो जाएगी.

हर बार बढ़ जाएगा फ्रॉफिट
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर महिलाएं भी इस काम को करें तो इससे उन्हें अच्छी कमाई हो सकती है. फिश एक्सपर्ट कहना है कि अगर प्रोफेशनल तरीके से इस काम को किया जाए तो मुनाफा और ज्यादा हो सकता है और वह कम से कम तीन लाख रुपए तक की इसमें कमाई की जा सकती है. वहीं आप मछली पालन में नये हैं तो इसकी पूरी जानकारी करने में समय लग सकता है. जिससे मछलियों की ग्रोथ में कमी और उनकी मृत्यु दर भी दिखाई देती है लेकिन आप फिश फार्मिंग को समझ चुके हैं तो इससे आपको ज्यादा फायदा होता है. इस काम को आगे बढ़ाते हैं तो हर बार प्रॉफिट को बढ़ाने में कामयाब हो जाएंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Further, necessary provisions are made by the State Government in their respective Marine Fishing Regulation Acts Rules (Amendments) for the installation of Turtle Excluder Devices (TED) for the protection of sea turtles.
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fisheries News: मछली पालन में नुकसान होने पर एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद करती है सरकार

नई दिल्ली. जैसे-जैसे जलीय कृषि का विस्तार नए फार्मों के माध्यम से...

fish farming
मछली पालन

Fisheries: मछली के तालाब की पहले करें जुताई फिर चूना और गोबर खाद भी डालें, 8-10 दिन बाद पानी भरें

नई दिल्ली. मछली पालन के लिए सबसे जरूरी तालाब की तैयारी है....

fish pond
मछली पालन

Fish Farming: एक एकड़ में पंगेशियस मछली से छह माह में होगा 4 से 5 लाख का मुनाफा

नई दिल्ली. अगर आप मछली पालन करने की सोच रहे हैं तो...

fish farming in tank
मछली पालन

Fish Farming: PMMSY के तहत आरएएस और बायोफ्लॉक तकनीक को दिया जा रह है बढ़ावा

नई दिल्ली. मछली पालन में अब नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा...