Home पशुपालन Makar Sankranti: राजस्थान में चलेगा ऑपरेशन Free Sky, जानें सरकार ने क्यों उठाया ये कदम
पशुपालन

Makar Sankranti: राजस्थान में चलेगा ऑपरेशन Free Sky, जानें सरकार ने क्यों उठाया ये कदम

नई दिल्ली. राजस्थान पशु कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाले वर्ल्ड संगठन, पशुपालन विभाग, एनिमल वैल्फेयर बोर्ड ऑफ इंडिया, राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड और जयपुर जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की तरफ से राज्य में आपरेशन फ्री स्काई चलाया जा रहा है. दरअसल, आगामी 14 जनवरी को मकर संक्रान्ति के मौके पर पतंगों की डोर से घायल परिन्दों को बचाने के लिए ‘‘आपरेशन फ्री स्काई’’ अभियान चलाया जा रहा है. इस मौके पर छात्रों और जनता को इस मुहिम मे सक्रिय रूप से जोड़ने की कोशिश की जा रही है.

आम लोगों को इस मुहिम से जोड़ने के लिए शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग डॉ. समित शर्मा तथा राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य और भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के प्रतिनिधि मनीष सक्सेना ने ‘‘ऑपरेशन फ्री स्काई’’ अभियान पर विशेष पोस्टर भी लॉन्च किया है.

इस समय पतंग न उड़ाने की अपील
शासन सचिव पशुपालन, मत्स्य एवं गोपालन विभाग डॉ. समित शर्मा ने कहा कि परिन्दों के आसमान मे उड़ने की आजादी में हमें बाधक नहीं बनना चाहिए. क्योंकि आसमान मे उड़ने का पहला अधिकार परिन्दों का है. उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति के अवसर पर घायल परिन्दों को बचाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए. डॉ. समित शर्मा ने समस्त शहरवासियो से अपील की है कि पक्षियो के उड़ने के पीक आवर्स सुबह 6 से 8 और शाम 5 सेे 7 बजे के बीच पतंगबाजी न करें और चाइनीज मांझे से पतंग न उड़ाएं.

बनाए गए हैं बर्ड रेस्क्यू सेंटर
राज्य जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के सदस्य मनीष सक्सेना ने बताया कि मकर संक्रान्ति के पर्व पर उड़ाई जाने वाली पतंगों की डोर में फंसने से हजारों पक्षी घायल हो जाते हैं. वहीं चिकित्सकीय सुविधा के आभाव में दम तोड़ देते हैं. आम लोगों से मनीष सक्सेना ने अपील की है कि वह घायल परिंदो को तुरन्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में मदद करें. मासूम परिंदो को बचाने के लिए पशुपालन विभाग एवं वर्ल्ड संगठन शहरवासियों को इस मुहिम से जोड़कर घायल पक्षियों को तुरन्त प्राथमिक उपचार दिलवाने मे सहायता प्रदान कर रहा है. जिसके लिए क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेंटर स्थापित किए गए हैं.

बनाई गई मोबाइल यूनिट
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक और जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य सचिव डॉ. हनुमान सहाय मीणा ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ‘क्षेत्रीय बर्ड रेस्क्यू सेन्टर’ बनाए गए हैं, जिसमें पशु चिकित्सक और पक्षी मित्र अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे. साथ ही समस्त शहरवासियों से अपील की जाती है कि घायल पक्षी दिखने पर वह सम्बन्धित क्षेत्र के ‘क्षेत्रीय पशुचिकित्सालय’ में प्रातः 9 से 6 बजे तक उन्हें पहुँचाकर उपचार दिलवाएं. पशुपालन विभाग के उपनिदेशक, पॉली क्लिनिक डॅा. जितेन्द्र राजोरिया ने बताया कि घायल पक्षियों के मौके पर उपचार हेतु ‘मोबाइल यूनिट’ का भी गठन किया गया है. ​जिसमें प्रभारी वरिष्ठ पशुचिकित्सक डॉ. प्रदीप सोठवाल एवं पशुचिकित्सक डॉ. दलसिंह मीणा, योगेंद्र शर्मा, प्रिया भीलवाऱा तथा विमलेश जाट अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...