Home डेयरी Milk: इस प्रदेश में गांवों-कस्बों में खुलेंगे मिल्क पार्लर, पशुपालकों की इनकम होगी डबल, इन्हें भी मिलेगा फायदा
डेयरी

Milk: इस प्रदेश में गांवों-कस्बों में खुलेंगे मिल्क पार्लर, पशुपालकों की इनकम होगी डबल, इन्हें भी मिलेगा फायदा

milk news
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. दूध क्रांति के तहत नेशनल डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीडबी सांची को बड़ा ब्रांड बनाने की अनुबंध के बाद अब इसके विकास की योजना तैयार की जा रही है. सांची दूध सहित कारीब 25 मिल्क प्रोडक्ट को जनता तक पहुंचाने के लिए गांव-गांव और छोटे कस्बों में सांची पार्लर यानी मिल्क पार्लर खोले जाएंगे. जिससे पशुपालकों को सीधे तौर पर फायदा होगा. उनकी इनकम डबल हो जाएगी. वहीं आम जनता को भी अच्छी क्वालिटी का ताजा दूध उपलब्ध हो सकेगा. समितियों का भी कमीशन बढ़ जाएगा. इससे उनकी कमाई होगी.

दावा किया जा रहा है कि एयरपोर्ट, मॉल में भी सांची के प्रोडक्ट मिलेंगे. शाम के कलेक्शन से लोगों के घरों तक ताजा दूध मुहैया कराने के प्लान पर किया जा रहा है. ताकि दूध का कलेक्शन होने के 3 से 4 घंटे के अंदर ही प्रोसेसिंग प्लांट तक इस पहुंचा दिया जाए. सुबह का दूध दोपहर और शाम का दूध रात तक प्लांट तक पहुंच जाएगा. इस तरह की चेन तैयार करने का भी काम होगा. किसानों को समितियां से जोड़ने और पशुओं की संख्या बढ़ने पर बोनस दिए जाने का भी सिस्टम रहेगा.

मार्केट में उतारा जाएगा गाय-बकरी का दूध
समितियां में डीप फ्रीजर की व्यवस्था होगी. जिससे किसान कलेक्शन के पहले उसमें दूध स्टोर कर सकेंगे. साथ ही वहां पर दूध में फैट को मापने की मशीन की व्यवस्था भी की जाएगी. बताया जा रहा है कि गाय और बकरी के दूध की पैकेजिंग कर उसे अलग से मार्केट में सांची उतार सकता है. यह भी कहा जा रहा है कि एनडीटीबी द्वारा दूध संघ के कर्मचारियों को नेशनल लेवल की संस्थाओं से ट्रेनिंग दिलाई जाएगी.

पलांट में आएंगी नई टेक्नोलॉजी की ऑटोमेटिक प्रोसेसिंग मशीनें
वही प्लांट में 40 से 50 साल पुरानी मशीनों को बाहर कर दिया जाएगा. नई टेक्नोलॉजी की ऑटोमेटिक प्रोसेसिंग मशीन लाई जाएंगी. जिससे कम लागत, कम बिजली खर्च और कम मैनपॉवर से ज्यादा प्रोडक्ट तैयार की जा सकेंगे. सांची प्रोडक्ट को प्रदेश और प्रदेश के बाहर भी पहुंचने की योजना है. इसके लिए अमेजॉन स्वीगी, जोमैटो जैसी ऑनलाइन कंपनियों से कॉन्ट्रैक्ट होगा. बड़ी पैकिंग की जगह छोटे-छोटे पैकिंग पर भी ध्यान देने की बात कही गई है.

पशुपालकों और आम लोगों को होगा फायदा
पशुपालकों को इससे सीधे तौर पर फायदा होगा. एक बार सुबह के समय ही दूध लिया जाता था, अब दो बार उनसे दूध लिया जाएगा. इससे उनकी इनकम डबल हो जाएगी. जब दो बार दूध दिया जाएगा तो उन्हें दो बार इसका पैसा भी मिलेगा. दूध की मात्रा बढ़ाने पर समितियां की कमीशन के रूप में कमाई बढ़ेगी. सांची पार्लर खोलने से तमाम उत्पाद बेचकर उनकी कमाई होगी. ज्यादा दूध उत्पाद लोगों को मिलेंगे. दूध की वैराइटी भी मिल जाएगी. आम जनता को क्वालटी दूध उपलबध होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: एमपी में उन्नत नस्ल की गाय-भैंस के जरिए किसानों की बढ़ेगी इनकम

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में डेवरी और पशुपालन क्षेत्र को मजबूत बनाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: देश में 8 करोड़ परिवार डेयरी सेक्टर पर हैं आश्रित, दूध, घी, मक्खन, दही, चीज, खोया ने बदली तस्वीर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग का अपनाएं स्मार्ट तरीका, कमाई कई गुना बढ़ जाएगी

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले पशुपालक भाई हमेशा इस कोशिश में रहते...