Home डेयरी Milk: गाय-भैंस का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए खिलाएं ये बेहतरीन पाउडर, कुछ दिनों मिलेगा अच्छा नतीजा
डेयरी

Milk: गाय-भैंस का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए खिलाएं ये बेहतरीन पाउडर, कुछ दिनों मिलेगा अच्छा नतीजा

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
गाय-भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में यह बेहद ही जरूरी है कि फार्म में पाले जा रहे पशु ज्यादा से ज्यादा दूध का उत्पादन करें. अगर वह अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन कर रहे हैं तो इसे सीधे तौर पर पशुपालकों को फायदा होगा. वहीं इस बात का भी ध्यान देना होता है कि पशु से जितनी मात्रा में दूध मिल रहा है, उसमें फैट और एसएनएफ की मात्रा भी भरपूर होनी चाहिए. तभी दूध का रेट अच्छा मिलता है. वैसे तो पशुपालक भाई कई तरीके आजमाते हैं कि दूध उत्पादन बढ़ जाए लेकिन कई बार ऐसा होता है कि उनके लाख नुस्खे अपनाने के बावजूद दूध उत्पादन नहीं बढ़ता है लेकिन फिर भी कोशिश लगातार जारी रखना चाहिए.

अगर आप भी पशु के दूध उत्पादन को बढ़ाना चाहते हैं और यह जानना चाहते हैं कि किस तरह से पशु का दूध उत्पादन बढ़ाया जाए और पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध उत्पादन करें तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि हम इस आर्टिकल में आपको एक ऐसा फार्मूला बताने जा रहे हैं जो किसानों का आजमाया हुआ फार्मूला है. इसे करके आप पशु का दूध उत्पादन बढ़ा सकते हैं तो फिर देर किस बात की है, आइए इस बारे में जानते हैं.

इन चीजों से ​बनाएं पाउडर
किसानों का आजमाया ये दूध का बढ़ाने का फार्मूला बेहद कारगर है. इसके लिए आपको दो किलो की मात्रा में मिश्री लेना होगा और कोशिश करने की मिश्री अच्छी क्वालिटी की लें. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं की गाय-भैंस को मिश्री देने से तुरंत एनर्जी मिलती है और यह उनके खाने के स्वाद को भी बढ़ा देती है. इससे पशु अच्छे से खाने को खा लेते हैं और इससे उन्हें एनर्जी मिलती है. इससे दूध का उत्पादन बढ़ता है. मिश्री के अंदर 500 ग्राम जीरा भी लेना होगा. वहीं 500 ग्राम सौंफ, 500 ग्राम मेथी दाना और 500 ग्राम ही तारामीरा को भी शामिल करना है.

इस तरह बनाएंं और पशु को खिलाएं
बनाने के तरीके की बात की जाए तो इन सभी चीजों को एक जगह इकट्ठा कर लें और फिर सभी चीजों को पीसकर पाउडर बना लें. इस फार्मूले से बने पाउडर को दिन में एक बार पशु को चारे में मिला कर दें. आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में पशु अच्छे से चार खाने लगेगा जो कुछ खाएगा उसे वह पच जाएगा और फिर पशु दूध का उत्पादन भी बेहतर तरीके से करने लगेगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें जीरा, पशुओं की पाचन क्रिया को सुधरता है और गैस की समस्या से राहत देता है. साथ ही इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है. वहीं मेथी दाना, दूध बढ़ाने में मददगार साबित होता है. इसमें कई मिनरल्स और पोषक तत्व भी पाए जाते हैं. तारामीरा का इस्तेमाल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: दूध खरीद के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा और सही दाम मिलने से डेयरी में आएगा बड़ा निवेश

नई दिल्ली. भारत मंडपम में आयोजित अनुगा फ़ूडटेक इंडिया डेयरी 2026 के...

डेयरी

Dairy Business: डेयरी में आगे आ रही युवा पीढ़ी, एमपी में योजना के तहत आए टारगेट से ज्यादा आवेदन

नई दिल्ली. पशुपालन से छिटकने वाली युवा पीढ़ी का रुझान अब फिर...

sabar dairy plant
डेयरी

Dairy News: सितंबर-अक्टूबर तक बिहार में शुरू हो जाएगा एक और मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट

नई दिल्ली. बिहार के गया जी में मगध दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ...

डेयरी

NDDB चेयरमैन ने एम्ब्रियो ट्रांसफर में आने वाली चुनौतियों को गिनाया

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस करने वाले तमाम डेयरी फार्मर्स बोवाइन...