Home डेयरी Milk Production: ये फॉर्मूला दूध बढ़ाने के साथ करता है तीन काम, इसके बारे में जानें यहां
डेयरी

Milk Production: ये फॉर्मूला दूध बढ़ाने के साथ करता है तीन काम, इसके बारे में जानें यहां

COW SHELTER HOME,GAUSHALA IN LUCKNOW,YOGI GOVERNMENT
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में अगर पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करने लगे तो इससे डेयरी फार्मिंग में पशुपालकों को फायदा होने लगता है. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि, अक्सर ऐसा नहीं होता है. पशुपालक पशुओं को तमाम जरूरी चीजें खिलाते हैं, उसके बावजूद उनका दूध उत्पादन कम ही रहता है. क्योंकि पशु अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन कम करते हैं. अगर दूध का उत्पादन सही रहता है तो उसमें फैट की मात्रा कम रहती है. इसलिए भी दूध रेट कम मिलता है. ऐसे में पशुओं को कुछ अतिरिक्त देने की जरूरत होती है. जिससे दूध का उत्पादन सही रहे.

एनिमल एक्सपर्ट के मुताबिक पशुपालकों को उस पशुपालक से जरूर टिप्स लेना चाहिए, जिनके पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करते हैं. वहीं एक्सपर्ट से भी राय लेनी चाहिए कि पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए क्या उपाय किए जाएं. अगर आप भी पशुपालक हैं तो यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे पशु का दूध उत्पादन बढ़ेगा. न सिर्फ दूध उत्पादन बढ़ेगा बल्कि इस फार्मूले का दो और फायदा भी है. तो आइए जानते हैं कि क्या है वो फार्मूला.

समय से जरूर करें पशुओं की डीवार्मिंग
अक्सर पशुपालक भाइयों से यह गलती हो जाती है कि वो पशुओं की डीवार्मिंग नहीं कराते हैं. जबकि पशुओं की डीवार्मिंग जरूर कराना चाहिए. अगर उनकी डीवार्मिंग नहीं होती है तो उनके पेट में कीड़े आ जाते हैं और इससे उन्हें जो भी खुराक खिलाई जाती है, आधी तो कीड़े ही खा लेते हैं. इससे पशुओं का दूध उत्पादन कम होता है. इसलिए जरूरी है कि पशुओं की डीवार्मिंग समय पर कराई जाए. वहीं फार्मूला तैयार करने के लिए आपको 100 ग्राम गुड़ और 20 ग्राम नमक की जरूरत पड़ेगी. नमक आप काला या घरों में इस्तेमाल होने वाला सफेद नकम भी ले सकते हैं, लेकिन काला नमक ज्यादा बेहतर माना जाता है.

ऐसे तैयार करें स्पेशल मिश्रण
अब बात आती है कि इस फार्मूले को कैसे पशुओं पर इस्तेमाल किया जाए तो जान लें कि इन दोनों चीजों को मिक्स कर लें. इसके बाद आप जो भी दलिया या दूसरी चीजें पशुओं को खिलाते हैं. उसमें नमक और गुड़ का मिश्रण उसके अंदर मिला दें. इससे पशु जो कुछ भी खाएगा तो उसे आसानी से लगेगा. वहीं शाम के समय पशुओं को जो भी दलिया वगैरह देते हैं, उसमें 50 ग्राम सौंफ मिलाकर पशुओं को खिला दें. इसके अलावा 100 एमएल कैल्शियम की जरूरत भी पड़ेगी. वह भी शाम के समय पशुओं को जरूर दें. इस फार्मूले न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि उनके दूध में फैट भी बढ़ेगा. वहीं पशु के वजन में भी इजाफा हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...