Home मछली पालन Fish Farming: इन चार चीजों को मछलियों की फीड में करें शामिल, तेजी से होगी ग्रोथ और ज्यादा होगा उत्पादन
मछली पालन

Fish Farming: इन चार चीजों को मछलियों की फीड में करें शामिल, तेजी से होगी ग्रोथ और ज्यादा होगा उत्पादन

fish farming in pond
तालाब में मछलियों की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मछली पालन मैं मछलियों की ग्रोथ जितनी ज्यादा अच्छी होती है, उत्पादन भी उतना ही बेहतर मिलता है. इसलिए मछलियों को ऐसा फीड खिलाना चाहिए, जिससे उनकी ग्रोथ तेजी के साथ हो और मछली को उसके आहार में वो हर चीज मिलाई जानी चाहिए, जिससे कि मछलियों की तमाम जरूरतें है पूरी हो जाएं. ऐसे में सवाल उठता है कि मछलियों को ऐसा कौन सा फीड दिया जाए, जिससे उनकी ग्रोथ तेजी के साथ होती है, आईए इस बारे में जानते हैं. एक्सपर्ट के मुताबिक ये हर मछली पालक के लिए जानना बेहद ही जरूरी है तभी मछली पालन में फायदा मिलेगा.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मछलियों को मूंगफली की खली, सरसों की खली, सोयाबीन की खली और चावल की भूसी आहार में दी जाए तो इससे उन्हें बेहद ही फायदा होता है. उनकी ग्रोथ भी तेजी के साथ होती है. वहीं सेब का छिलका, मक्का, धान और गेहूं आदि भी मछलियों को दिया जा सकता है.

मूंगफली की खली खिलाने का फायदा
मछलियों को मूंगफली की खली खिलाने से उनका तेजी से विकास होता है. क्योंकि इसमें प्रोटीन होता है, जो मछलियों के लिए जरूरी होता है. मछलियों के लिए मूंगफली की खली खिलाने से उन्हें आहार में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिज मिल जाता है और मछलियों को मूंगफली का आटा भी खिलाया जा सकता है.

इस वजह से खिलाएं सरसों की खली
सरसों की खली में प्रोटीन होता है, जो मछलियों के लिए जरूरी होता है. सरसों की खली मछलियों को खिलाने से कई फायदे होते हैं. मछलियों के लिए ये पौष्टिक आहार होता है. मछलियों को सरसों की खली के साथ चावल की भूसी, गेहूं की भूसी, मूंगफली की खली, तिल की खली, अलसी की खली, रेशम के कीट आदि को भी दिया जा सकता है. बता दें कि मछली में वसा बढ़ाने के लिए सरसों के तेल में दो से चार प्रतिशत वनस्पति तेल भी मिलाया जा सकता है.

सोयाबीन की खली क्यों खिलाना चाहिए
सोयाबीन की खली देने से जालीय कृषि के उत्पादन में वृद्धि होती है. सोयाबीन में 42 फीसदी प्रोटीन, 22 परसेंट तेल, 21 प्रशित कार्बोहाइड्रेट, 12 फीसदी नमी और 5 परसेंट भस्म होता है. जो मछलियों के लिए अच्छा फीड है. आप यहां ये भी जान लें कि मछलियों को सुबह सूरज निकालने के वक्त और सूर्यास्त से पहले खाना खिलाना सही माना जाता है.

चावल की भूसी भी खिलाएं
चावल की भूसी मछलियों के लिए अच्छा चारा मानी जाती है. यह विटामिन बी का एक अच्छा स्रोत है. चावल की भूसी से बने चोकर का इस्तेमाल भी कार्बोहाइड्रेट के सोर्स के तौर पर मछलियों के फीड में किया जा सकता है. चावल की भूसी से मछलियों को एनर्जी मिलती है. चावल की भूसी से बने चोकर को मछलियों के आहार में शामिल करना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

मछली पालन

Fisheries: प्रोडक्ट ब्रांडिंग और स्मार्ट पैकेजिंग जैसे कामों से भी फिशरीज सेक्टर में कर सकते हैं ग्रोथ

नई दिल्ली. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन मैनेजमेंट (MANAGE) फिशरीज इनोवेशन एंड...

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
मछली पालन

Fish Production: छत्तीसगढ़ में हुआ दोगुना मछली उत्पादन, 10 लाख टन पहुंचा प्रोडक्शन

नई दिल्ली. केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग...

Deep Sea fishing vessels, Ice Plants, Livelihood & Nutritional Support have been implemented in Kakinada District.
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालकों की आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई गई, छत्तीसगढ़ में हुए कई विकास कार्य

नई दिल्ली. मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्य विभाग ने...

यहां मानसून जून से सितम्बर तक चलता है. औसत वर्षा करीब 57 सेमी. होती है.
मछली पालन

Fish Farming: बाजार में मछली की गिरती कीमतों के बीच सरकार ने दी मछली पालकों को राहत

नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश सरकार ने जानकारी दी है कि ई-फिश प्लेटफॉर्म...