Home डेयरी Milk Production: इस तरह तैयार करें पशुओं के लिए चूरी तो खाने के बाद बढ़ जाएगा दूध उत्पादन
डेयरी

Milk Production: इस तरह तैयार करें पशुओं के लिए चूरी तो खाने के बाद बढ़ जाएगा दूध उत्पादन

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
बाड़े में बंधी भैंस. livestockanimalnews

नई दिल्ली. पशुपालन में अगर पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करता है तो इससे पालकों को खूब फायदा होता है. क्योंकि डेयरी फार्मिंग का व्यापार दूध उत्पादन करने के लिए ही किया जाता है. पशु जितना ज्यादा दूध देगा पशुपालन को उतना ज्यादा फायदा होगा. मान लीजिए कि एक पशु 10 लीटर दूध का उत्पादन करता है और उसकी क्षमता 15 लीटर दूध देने की है तो आपको हर दिन 5 लीटर दूध का नुकसान हो रहा है. ऐसे में पशुओं को उनकी जरूरत के मुताबिक तमाम चीजें खिलानी चाहिए, ताकि उनका दूध उत्पादन बढ़ सकें.

एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि इसके लिए पशु को उनकी जरूरत के मुताबिक खुराक देना चाहिए. कई बार पशु की जरूरत ज्यादा होती है लेकिन उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक चारा नहीं मिल पाता है. इससे उनका पेट खाली रह जाता है और दूध का उत्पादन नहीं होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके पशु ज्यादा दूध का उत्पादन करें तो यहां हम आपको ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे दूध उत्पादन बढ़ जाएगा. हम आपको चूरी तैयार करने का तरीका बताएंगे. जिसको देने से पशु दूध ज्यादा करेगा.

किन चीजों से बनानी है चूरी
अगर आप पशु से ज्यादा दूध का उत्पादन लेना चाहते हैं तो यहां चूरी बनाने का तरीका सीख लीजिए. हम आपको 200 किलो चूरी बनाने का तरीका बताएंगे. इसमें आपको मक्का और गेहूं खल 80 किलो ले लें. 60 किलो इसमें सरसों की खल और बिनौला को शामिल कर लें. इसमें सोयाबीन 31 किलो मिला दें. 10 किलो शीरा, 2 किलो नमक और 1 किलो सोडा इसमें शामिल कर सकते हैं. इन सभी को अच्छी तरह से मिश्रण तैयार करें और पशुओं को खिलाना शुरू कर दें. इसमें मिलाए जाने वाली तमाम चीजों से पशुओं को फायदा मिलेगा और उसका दूध उत्पादन तेजी के साथ बढ़ जाएगा.

ज्यादा हो जाएगा उत्पादन
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि इस चूरी को खिलाने से पशु अगर 10 लीटर का दूध उत्पादन कर रहा है तो वह कुछ ही दिनों में 12 लीटर और बाद में 15 लीटर तक दूध का उत्पादन करने लगेगा. यानी 5 लीटर तक दूध का उत्पादन बढ़ जाएगा. हालांकि इसके साथ-साथ पशुओं का अच्छी तरह से ख्याल भी करना जरूरी है. उसकी समय पर डीवार्मिंग करना चाहिए. पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए वैक्सीनेशन भी कराना चाहिए. पर्याप्त मात्रा में पशुओं को पानी पिलाना चाहिए और पशुओं के आराम का पूरा ख्याल रखना चाहिए, तभी दूध का उत्पादन अच्छा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...