Home पोल्ट्री Poultry Farm: आपके पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की कैसी है हेल्थ, इन लक्षणों से खुद करिए चेकअप
पोल्ट्री

Poultry Farm: आपके पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की कैसी है हेल्थ, इन लक्षणों से खुद करिए चेकअप

बीमारी कोई भी हो, पशुपालन या मुर्गी पालन में इसे रोकना बेहद जरूरी होता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्म का बिजनेस आज देश में बड़े पैमाने पर कम लागत में किया जा रहाा है. अच्छी सेहत के मुर्गे और मुर्गी अच्छी आमदनी देते हैं. इसलिए इनकी सेहत की देखभाल बहुत जरूरी होती है. कई बार कुछ बीमारियां पोल्ट्री फार्म के आपके बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं. इन बीमारियों को पहले से ही पहचान लें तो उसका इलाज किया जा सकता है और अपने पोल्ट्री के मुर्गे मुर्गियों को बचाया जा सकता है. इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बता रहे हैं कि किस तरीके से आप अपने पोल्ट्री में पल रहे मुर्गी मुर्गियों का हेल्थ का चेकअप खुद भी कर सकते हैं.

अक्सर देखा गया है कि जरा सी बीमारी मुर्गी या मुर्गियों को बड़ा नुकसान पहुंचा देती है. आपके बिजनेस में भी घाटा उठाना पड़ जाता है. यदि हम पहले से ही मुर्गी और मुर्गियों में बीमारी के लक्षण का पहचान लें तो उनकी सेहत को अच्छा किया जा सकता है. कुछ प्रमुख लक्षण हैं जिनसे आप अपनी पोल्ट्री के मुर्गे और मुर्गियों की सेहत की जानकारी खुद ही कर सकते हैं.

स्वस्थ्य मुर्गी के ये है लक्षण अगर आपके पोल्ट्री फार्म में मुर्गी है तो लगातार देखें कि उसका वजन उसकी उम्र के हिसाब से बढ़ रहा है या नहीं. उसके स्वभाव में फुर्तीलापन और हाथ से पकड़ने पर संघर्ष कर रहा है. मुर्गी या मुर्गी का चेहरा भरा हुआ नाक साफ होती है. उसके पंख साफ होते हैं और अच्छे होते हैं. स्किन चमकदार होती है. मुर्गियां बराबर दाना खाती है और पानी पीती हैं तो आपके मुर्गी और मुर्गियां स्वस्थ्य हैं.

अस्वस्थ मुर्गियों के लक्षण अस्वस्थ्य मुर्गियों के बारे में हम आपको बताते हैं. बीमार मुर्गी का वजन कम हो जाता है और हर समय उदास रहती है. उसको उठते समय वह कोई संघर्ष नहीं करती, यह उसकी बीमारी के प्रमुख लक्षण हैं. बीमार मुर्गी का पेट फूला हुआ या पानी से भरा हुआ होता है. नासिका में म्यूकस, आंखों में सुस्ती और सूजन होती है. अस्वस्थ मुर्गी के पंख झुके हुए होते हैं और मैले रंग के हो जाते हैं. बीमार मुर्गी की स्किन में सूजन भी दिखाई देती है. ऐसी मुर्गी खाने का प्रयोग या तो कम कर देती है या बंद कर देती है और अधिक पानी पीने लगती हैं. इन लक्षणों से आप अपनी बीमार मुर्गी के बारे में जान सकते हैं.

पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के बचाव की सामान्य जानकारियां पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों के बचाव के लिए कुछ सामान्य जानकारियां हैं. जिनसे उन्हें रोगों से बचाया जा सकता है और अच्छी फार्मिंग की जा सकती है. पोल्ट्री फॉर्म में सफाई और बैक्टीरिया रहित होना चाहिए. जिस हेचरी से चूजे लेने हैं, वहां देखें कि पिछले तीन महीने में कोई बीमारी तो नहीं हुई है. पोल्ट्री फार्म के में गेट पर गाड़ी को बैक्टीरिया फ्री करने के बाद ही एंट्री दें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry: नवंबर में मुर्गियों को इन तीन बीमारियों का है खतरा, हो जाएं सतर्क

नई दिल्ली. अगर आप मुर्गी पालक हैं तो खबरदार हो जाइए. क्यों...

chicken and egg rate
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री सेक्टर में घट रहे मुनाफे की क्या वजह गिना रहे हैं एक्सपर्ट

नई दिल्ली. पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय मथुरा के पोल्ट्री विज्ञान...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming Scheme: यूपी में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग करने के लिए सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में महिलाओं को कमाई का जरिया...

पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियां अंडों का उत्पादन कम करें तो तुरंत उठाएं ये जरूरी कदम, नहीं होगा नुकसान

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में अक्सर ये देखने को मिलता है कि...