Home पोल्ट्री Egg: अंडे खाएं, आंखों की रोशनी नहीं होगी कम, ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलेगा, पढ़ें और भी फायदे
पोल्ट्री

Egg: अंडे खाएं, आंखों की रोशनी नहीं होगी कम, ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलेगा, पढ़ें और भी फायदे

egg
प्रतीकात्मक फोटो.

नई दिल्ली. एक फिट इंसान को खुद को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए अंडों का सेवन करते रहना चाहिए. न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट का कहना है कि अंडे प्रोटीन के सबसे अच्छे और सस्ते सोर्स होते हैं. इसके अलावा अंडों में कई और गुणकारी पोषकअतत्व होते हैं, जो सेहत के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद होते हैं. इसलिए अंडों को डाइट में शामिल करना ही चाहिए. अंडों का इस्तेमाल हर तरह से अच्छा है. इतने फायदों के बावजूद देश में अंडों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के चलते बहुत से लोग इससे किनारे कर लेते हैं. न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे उन्हें नुकसान होता है.

एक्सपर्ट के मुताबिक एक वयस्क इंसान को हर दिन 250-500 मिलीग्राम ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरत होती है. इसको पूरा करने में अंडे बेहद ही आसान और सस्ती डाइट है. यदि सिर्फ दो अंडे आप एक दिन में खाते हैं तो जितनी जरूरत ओमेगा-3 फैटी एसिड की है, उसकी आधे की पूर्ति होगी जाएगी.

आंखों के लिए है बेहतरीन
अंडों में दो प्रमुख एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं. जिसे ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भी कहा जाता है. ये शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट हैं जो आंखों की हैल्थ के लिए अच्छे होते हैं. असल में एक उम्र के बाद लोगों की आंखों की रोशनी कम होने लगती है. वहीं जो अंडों का सेवन करता है, उसे ये समस्या नहीं होती है. वहीं अंडे भूख को जल्दी से शांत करने में भी मददगार साबित होते हैं. क्योंकि अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं, इसलिए वे आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराते हैं. प्रोटीन आपके शरीर में घ्रेलिन के स्तर को कम करता है, जो एक ऐसा हार्मोन है जो आपको भूखा महसूस कराता है.

अंडों में होते हैं कई पोषक तत्व
अगर आप ध्यान दें तो अंडे एक बेहतरीन भोजन हैं. अंडे आपकी त्वचा के लिए बहुत अच्छे होते हैं. अंडे में पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं. अंडों के अंदर जिंक, ल्यूटिन, विटामिन ए और विटामिन ई प्रचुर मात्रा में होता है. ये पोषक तत्व सूजन को कम करते हैं, हाइड्रेशन में सुधार करते हैं और आपकी त्वचा में उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करते हैं.

कई तरह से पका कर खा सकते हैं इसे
जहां तक रही अंडों के सेवन की बात तो अंडे को कई तरह से पका कर खाया जा सकता है. ये हर तरह से इंसानों को फायदा पहुंचाते हैं. आप अंडे फ्राई करके खा सकते हैं. इसके अलावा उबालकर और बर्गर के ऊपर रखकर भी खा सकते हैं. न्यूट्रीशियन एक्सपर्ट का कहना है कि अंडे चाहे जैसे भी खाएं, ये आपको हर तरह से फायदा पहुंचाते हैं. बस इसे डाइट में शामिल करना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री...

Poultry farming: Not only airborne infections, but also water can spread disease in chickens, Livestocknews.com
पोल्ट्री

Poultry: गर्मी में मुर्गियों को दिन में फीड खिलाने से बचें, ज्यादा पानी पिलाएं

नई दिल्ली. गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है. ऐसे में मुर्गे और...

bird flu, poultry, livestock animal news
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में मुर्गियां सीआरडी की हो जाती हैं शिकार, बचाव न करने पर होता है बड़ा नुकसान

नई दिल्ली. गर्मी के महीनों में मुर्गियों को बीमारियां बहुत परेशनी करती...