Home डेयरी Milk Production: 20 लीटर दूध देने वाली गाय को क्या खिलाना चाहिए, ताकि न घटे उत्पादन, जानें यहां
डेयरी

Milk Production: 20 लीटर दूध देने वाली गाय को क्या खिलाना चाहिए, ताकि न घटे उत्पादन, जानें यहां

HF Cross Cow milk per day
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. अगर आप डेयरी फार्मिंग का काम कर रहे हैं और आपके बाड़े में गाय पली हुई है और उससे ज्यादा दूध का उत्पादन चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. क्योंकि यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि जो गाय हर दिन 20 लीटर दूध देती है, उसका फीड फॉर्मूला क्या होगा. उसे आप क्या खिलाएं, जिससे दूध उत्पादन बेहतर मिले और इसमें कमी न हो. क्योंकि डेयरी फार्मिंग का काम पशुओं के दूध उत्पादन पर ही टिका होता है. जितना ज्यादा पशु दूध का उत्पादन करेंगे उतना ही ज्यादा फायदा डेयरी फार्मिंग के काम में आपको होगा.

मान लीजिए कि आपकी गाय सुबह में 10 लीटर और शाम में 10 लीटर दूध दे रही है तो आपको मालूम होना चाहिए कि उसका फीड फॉर्मूला क्या है. इसलिए इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें ताकि आपकी गाय का दूध उत्पादन कम न हो.

फीड में क्या खिलाना है और कितना
दूध उत्पादन बेहतर लेने के लिए सबसे जरूरी फीड होता है. अगर 20 किलो दूध उत्पादन हो रहा है तो 5 किलो फीड खिलाना चाहिए. इसमें 2 किलो खली, 2 किलो दलिया खिला सकते हैं. दलिया के तौर पर गेहूं, मक्का या जौ का दलिया इस्तेमाल कर सकते हैं. 1 किलो दाल की चूरी का भी इस्तेमाल करें. इस तरीके से यह 5 किलो फीड हर दिन आपको पशु को खिलाना है. अब बात आती है कि फीड में क्या-क्या मिक्स करना है. तो जान लें कि 50 ग्राम नमक हर दिन इसके अंदर इस्तेमाल करना है. 50 ग्राम मिनरल मिक्सचर भी फीड में डालना है. 100 ग्राम गुड़ भी फीड के अंदर जरूर डालें. इससे पशुओं को एनर्जी मिलती है. वहीं 100 ग्राम सरसों का तेल भी पशुओं को पिलाना न भूलें.

चूना भी जरूर खिलाना चाहिए
एक्सपर्ट का कहना है कि इस बात का भी खास ख्याल रखें कि बारिश का मौसम जब आ जाए तो सरसों का तेल कभी भी पशुओं को नहीं दें. इसे गर्मी और सर्दी में खिलाया जा सकता है. ठंड में सरसों का तेल पिलाने से ज्यादा फायदा होता है. पशु को हर दिन चूना खिलाना जरूरी होता है. 20 से 30 ग्राम चूना पशुओं खिलाना चाहिए. आप चाहें तो पानी में मिलाकर इसे खिला सकते हैं या फिर फीड में मिलाकर भी दे सकते हैं. क्योंकि पशु में कैल्शियम की पूर्ति के लिए चूना बेहद ही जरूरी होता है.

सूखा चारा और हरा चारा भी खिलाएं
वहीं सूखा चारा हरा चारा एक गाय को 5 से 6 किलो हर दिन खिलाना चाहिए. सूखे चारे के तौर पर गेहूं का भूसा इसमें शामिल कर सकते हैं. आप गेहूं के अलावा जौ का भूसा भी खिला सकते हैं. हरे चारे में आप पशुओं को रिजिका की घास खिला सकते हैं. वहीं ज्वार, बाजरा और बरसीम भी पशुओं को खिलाई जाती है. हालांकि मात्रा का भी ध्यान रखें. वहीं पाचन शक्ति मजबूत करने के लिए मीठा सोडा भी खिलाना चाहिए. इसे एक दिन छोड़कर एक दिन जरूर खिला सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: डेयरी सेक्टर में हर साल 6.82 फीसद की तेजी से बढ़ रहा है लद्दाख

नई दिल्ली. पिछले दिनों लद्दाख में एनडीडीबी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में...

डेयरी

Dairy News: ऑटोमैटिक मिल्किंग पार्लर और आधुनिक पशु आवास सुविधा की हुई शुरुआत

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी विभाग, FAHD मंत्रालय के सचिव, नरेश पाल...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरी

Milk Production: मध्य प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 2.50 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश देश का मिल्क कैपिटेल बनने की तैयारी में...