Home डेयरी Dairy: मिल्क चिलिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन, हजारों लीटर दूध की गुणवत्ता में होगा सुधार, मिलेंगे कई फायदे
डेयरी

Dairy: मिल्क चिलिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन, हजारों लीटर दूध की गुणवत्ता में होगा सुधार, मिलेंगे कई फायदे

चिलिंग सेंटर के उद्घाटन के बाद दूध स्टोर करते अधिकारी.

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में मिल्क चिलिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया. अब इससे वहां चल रहे एमपीएओ की मदद से इकट्ठा किए जा रहे 75 हजार लीटर दूध की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलेगी. 40 हजार लीटर क्षमता वाले चिलिंग सेंटर का उद्घाटन पशुपालन एवं डेयरी विभाग की सचिव अलका उपाध्याय ने किया. इस दौरान एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह भी मौजूद रहे. गौरतलब है कि साल 2023 में स्थापित सृजनी एमपीओ, उत्तर प्रदेश के छह जिलों की 810 ग्राम पंचायतों में कार्यरत है, जिसकी सभी 24 हजार सदस्य महिलाएं हैं. कम समय में ही इसका औसत दैनिक दूध संकलन 75 हजार लीटर तक पहुँच चुका है.

लखीमपुर स्थित इस केंद्र की स्थापना से अधिक गांवों से दूध का जल्द संकलन और चिलिंग करना संभव हो सकेगा, जिससे गुणवत्ता में सुधार, शेल्फ लाइफ में वृद्धि और परिवहन में नुकसान की आशंका में कमी आएगी. यह केंद्र स्थानीय महिला उत्पादकों को मूल्यवर्धन का अवसर भी प्रदान करेगा.

जनपशु आषधि केंद्र खोल जाएंगे
इस अवसर पर अलका उपाध्याय एवं डॉ. मीनेश शाह ने उपस्थित महिला दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की दिशा में सृजनी एमपीओ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. सचिव, डीएएचडी ने बताया कि सरकार ग्रामीण महिलाओं की इनकम को बढ़ाने के लिए उन्हें दुग्ध उत्पादन से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है. उन्होंने घोषणा की कि देशभर में जनऔषधि केंद्रों की तर्ज पर जनपशु औषधि केंद्र खोले जाएंगे और कृषि समृद्धि केंद्रों का संचालन सहकारी समितियों द्वारा किया जाएगा. डॉ. शाह ने सृजनी से जुड़ी ‘लखपति दीदियों’ के योगदान की प्रशंसा करते हुए अधिक महिलाओं को एमपीओ से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया.

10–15 रुपए ज्यादा मिल रहा है फायदा
महिला दुग्ध उत्पादकों ने सचिव एवं अध्यक्ष से संवाद करते हुए बताया कि सृजनी से जुड़ने के बाद उन्हें दूध का भुगतान समय पर मिलने लगा है तथा प्रति लीटर 10–15 रुपये का अतिरिक्त लाभ प्राप्त हो रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि एमपीओ द्वारा चारा, मिनरल मिक्सचर एवं एआई जैसी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे उन्हें पशुपालन में समग्र लाभ मिल रहा है. अलका उपाध्याय ने केंद्र का भ्रमण कर वहां स्थापित दूध परीक्षण से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों का अवलोकन किया तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. इस उद्घाटन के मौकेे पर डॉ सीपी देवानंद, प्रबंध निदेशक, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज, रोहिणी देवी, अध्यक्ष लखविंदर सिंह, मुख्य कार्यकारी, सृजनी एमपीओ, एनडीडीबी एवं सृजनी एमपीओ से जुड़े अधिकारियों और महिला दूध उत्पादक शामिल रहे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...