Home पशुपालन Animal Husbandry: नए पशु को बाड़े में लाने से पहले इन कामों को जरूर कर लें पशुपालक
पशुपालन

Animal Husbandry: नए पशु को बाड़े में लाने से पहले इन कामों को जरूर कर लें पशुपालक

sonepur pashu mela
प्रतीकात्मक फोटो:

नई दिल्ली. पशुपालन करने वाले किसान भाई जब पशुपालन में ज्यादा मुनाफा कमाने लग जाते हैं तब पशुओं की संख्या को भी बढ़ाने लगते हैं. एक्सपर्ट का कहना है कि ऐसा करना भी चाहिए. तभी मुनाफा और ज्यादा मिलता है, लेकिन ऐसा करते समय कुछ बातों का ध्यान देना बेहद जरूरी है, नहीं तो मुनाफा घाटे में भी तब्दील होते देर नहीं लगेगी. दरअसल हम बात कर रहे हैं नए पशुओं को डेयरी फार्म में एंट्री कराने के दौरान बरती जाने वाली सावधानी की. अगर कुछ सावधानियां बरती जाएंगी तभी आप पशुपालन के काम में मुनाफा कमा पाएंगे, नहीं तो नुकसान सहना पड़ सकता है.

इसलिए बेहद ही जरूरी है कि पशुओं को जब फार्म के अंदर लाएं तो उन सावधानियों पर जरूर गौर करें. मसलन कम से कम तीन सप्ताह तक नए पशुओं को अन्य पशुओं से अलग रखना चाहिए. ऐसे में बीमारियों के फैलने का खतरा बेहद ही कम हो जाता है. इसके अलावा नए पशु को लाने से पहले बाड़े को अच्छी तरह से साफ सुथरा कर लेना चाहिए. वहां पर कीटाणु नाशक दवाओं का छिड़काव करना चाहिए.

क्या करना चाहिए जानें यहां
एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि जब भी नए पशु को बाड़े में लाया जाता है. उससे पहले बाड़े को अच्छी तरह से सफाई करना चाहिए. क्योंकि बाड़े में गंदगी और मल हो सकता है. इसे हटाना जरूरी है. जबकि नए पशु को बाड़े में लाने के फौरन ही बाद से नियमित रूप से साफ सफाई कर सूखी जगह पर रखना चाहिए. उसे जरूरी मात्रा में ताजा पानी और पौष्टिक भोजन देना चाहिए. जब भी नया पशु बाड़े में आए तब उसे स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है. पशु के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. इससे वह बीमार नहीं पड़ेगा. पशुओं को जब भी बड़े में लाएं उसे आरामदायक सुरक्षित आश्रय देना चाहिए. अगर गर्मी है तो वहां पर ठंडी हवा आनी चाहिए. जबकि ठंड में धूप भी पशुओं के लिए जरूरी होती है.

बीमारी और तनाव से बच जाते हैं पशु
वहीं नए जानवरों को जब भी खरीद कर लाएं इस बात का ख्याल जरूर रखें की तीन सप्ताह तक उन्हें अलग रखना चाहिए. एनिमल एक्सपर्ट कहते हैं कि ऐसा करने से बीमारी का खतरा तनाव और संक्रमण का खतरा कम हो जाता है. नए पशुओं फार्म के अंदर लेकर आए लेकिन उससे पहले बारे में मौजूद पहले से मौजूद जानवरों की सुरक्षा जरूरी है और संभावित बीमारियों को फैलने से रोकना भी जरूरी है. क्योंकि यही वो पशु हैं जो आपको पैसा कम कर दे रहे हैं. जबकि नया पशु जब भी बाड़े में लाया जाता है ताो तनाव में आ सकता है. इसलिए उसे अलग-अलग रखना. चाहिए धीरे-धीरे माहौल में ढल जाए तब अन्य पशुओं के साथ रखना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal News: हाल ही में आए तूफान में एक दुधारू पशु की मौत पर 37 हजार रुपए की मदद देगी सरकार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में आंधी, अतिवृष्टि और आकाशीय बिजली से हुई...

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
पशुपालन

Goat: सांस लेने में तकलीफ है, बकरी कुछ खा नहीं रही है तो उसे है अफरा

नई दिल्ली. बकरी पालन करने वाले पशुपालक इससे अच्छी कमाई कर लेते...

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...