Home डेयरी Dairy Milk: दुधारू पशुओं में ऐसे करें डिहाइड्रेशन को दूर, दूध की नहीं होगी कमी
डेयरी

Dairy Milk: दुधारू पशुओं में ऐसे करें डिहाइड्रेशन को दूर, दूध की नहीं होगी कमी

इस मौसम में जब पशु डिहाइड्रेट होते हैं तो उनकी खाल में झुर्रियां दिखाई देती हैं.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. इस मौसम में पशुओं में डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है. बढ़ती गर्मी इंसानों के साथ-साथ पशुओं को भी परेशान करती है. देखा गया है कि दुधारू पशुओं के दूध में 15 से 20 तक की गिरावट आ जाती है. दुधारू पशु जब दूध देना कम कर देते हैं तो दूध उत्पादन पर इसका सीधा असर पड़ता है. गर्मी में इसका काफी प्रभाव पड़ता है. पशुओं में तेज बुखार हो जाता है. पशु चार खाना छोड़ देते हैं. पशुओं को चिकित्सक की जरूरत पड़ जाती है. आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे इस मौसम में पशुओं को बीमार होने से बचा सकते हैं.
पशुपालन में कई ऐसी बातें हैं, जिनका ध्यान रखना पशुपालकों के लिए जरूरी होता है. खासतौर पर गर्मी में पशु दूध उत्पादन कम न करे, इसके लिए बहुत ही जरूरी है कि पशुओं का और ज्यादा ख्याल किया जाए. गर्मी में पशुओं में एक कॉमन प्रॉब्लम डिहाइड्रेशन की होती है. इस मौसम में भीषण गर्मी से पशुओं के शरीर में पानी की कमी हो जाती है. कुछ सावधानियां बरतनी की जरूरत है. जिससे दुधारू पशुओं का दूध भी कम नहीं होगा और इस तपते मौसम में भी पशु सामान्य रहेंगे.

दिखते हैं ये लक्षण: इस मौसम में जब पशु डिहाइड्रेट होते हैं तो उनकी खाल में झुर्रियां दिखाई देती हैं. नाक सूख जाती है. पशु चक्कर खाकर गिर भी सकता है. कुछ इंतजाम करने चाहिए जो पशुओं को स्वस्थ्य रखें.

करें ये काम: दुधारू पशुओं को सुबह धूप निकलने से पहले नहलाना जरूरी है. वहीं देर रात को भी पशुओं को नहलाएं. अपने पशुओं को दिन में तीन से चार बार साफ पानी पिलाना जरूरी है. पशुओं के बाड़े में कूलर का प्रबंध भी किया जा सकता है. अगर दुधारू पशु को आप खेतों में बांधते हैं, तो खेत में रहने वाले पशुओं को पेड़ के नीचे बांधें और सुबह उठते ही उस जगह ठंडे पानी का छिड़काव कर दें.
चारा देने में रखें ये ध्यान: गर्मी के इस मौसम में चारा देने पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. पशुओं को हरा चारा देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि बड़ी हुई ज्वार या बाजार को ना दें. अगर हरे चारे पर स्प्रे किया गया है तो वह चार इस समय पशुओं को ना खिलाएं. पशु को हर रोज 50-50 ग्राम खनिज मिश्रण जरूर खिलाएं. गर्मी में बुखार के लिए सबसे उपयुक्त उपाय है कि उन्हें सुबह एक घंटा सूर्योदय से पहले सूर्यास्त के बाद जोहड़ में रखना है. जिससे तीन-चार दिन में बुखार खत्म हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...