Home डेयरी Milk Production: पशु का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए इस तरह घर पर तैयार करें काढ़ा, 5 दिन मिलेगा फायदा
डेयरी

Milk Production: पशु का दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए इस तरह घर पर तैयार करें काढ़ा, 5 दिन मिलेगा फायदा

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
प्रतीकात्मक फोटो. livestock animal news

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के काम में पशु जितना ज्यादा दूध का उत्पादन करते हैं, पशुपालकों को उतना ही फायदा होता है. कई बार पशु का अडर या थन पूरी तरह से तैयार नहीं होता है. जिसकी वजह से पशु का दूध उत्पादन कम हो जाता है. अक्सर यह डिलीवरी के बाद होता है. दरसअल, डिलीवरी के बाद पशु का थन सिकुड़ जाता है. इसके चलते पशु का दूध उत्पादन घट जाता है. यह ठीक उसी तरह से होता है जिस तरह से गुब्बारे से हवा निकल जाए. जबकि पशु का थन जितना बड़ा होता है उतना ही दूध का उत्पादन ज्यादा मिलता है.

आपको बता दें कि ऐसे कई फार्मूले हैं जिसकी मदद से पशु का दूध उत्पादन बढ़ाया जा सकता है. उन्हीं फार्मूले में से एक लाइव स्टक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News) आपको बताने जा रहा है.

इस तरह तैयार करना होगा काढ़ा
सबसे पहले आपको काढ़ा तैयार करने के लिए कुछ सामग्रियों को लेना होगा जो बाजार में आसानी के साथ मिल जाती है. यह ज्यादा महंगा फार्मूला भी नहीं है.

इस काढ़े को तैयार करने के लिए 250 ग्राम गुड़ की जरूरत पड़ेगी. ऑर्गेनिक गुड़ लेंगे तो बेहतर होगा. वहीं 50 ग्राम अजवाइन ले लें.

इसके अंदर 50 ग्राम सरसों का तेल भी ऐड करना होगा. जबकि 25 ग्राम कच्ची हल्दी का पाउडर भी इस्तेमाल करना होगा. इस काढ़े को तैयार करने में 2 लीटर पानी की जरूरत ही पड़ेगी.

काढ़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले आपको पानी को गर्म करना होगा और उसके अंदर गुड़ को मिला देना है. इसके बाद बची हुई तमाम सामग्री उसके अंदर मिला देना है.

तकरीबन 10 मिनट ढककर चूल्हे पर पकाना है और फिर इसे उतार लेना है. अब आपका काढ़ा तैयार हो जाएगा. इसके बाद आप पशुओं को दे सकते हैं.

इसको देने के लिए दलिया आदि चीज में इसे मिलाकर पशु को देना शुरू कर सकते हैं. लगातार 5 दिन देने से उसका फायदा मिलने लगेगा.

अगर आप इस काढ़े को लगातार 5 दिनों तक पशु को देते हैं तो पशु का शरीर मजबूत होता नजर आएगा. इससे दूध उत्पादन भी बढ़ जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: बिहार समेत पांच राज्यों में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर 4 फॉर्मूले पर होगा काम

नई दिल्ली. डेयरी के बिजनेस के जरिए किसानों की इनकम को बढ़ाने...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

MP Dairy News: 26 हजार गांवों से दूध संकलन का बनाया टारगेट, पांच साल में पूरा होगा ये लक्ष्य

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को देश की अग्रणी ‘मिल्क कैपिटल’ के रूप...

डेयरी

Dairy News: अब पहले से मजबूत होगी सांची ब्रांड की गुणवत्ता और उपभोक्ता सेवा

नई दिल्ली. सांची ब्रांड की गुणवत्ता, सुरक्षित दुग्ध परिवहन और उपभोक्ता सेवाओं...

कम फाइबर के साथ अधिक कंसंट्रेट या अनाज (मक्का) के सेवन से अधिक लैक्टेट और कम वसा दूध होगा.
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 9.75 लाख लीटर दूध का हो रहा है कलेक्शन

नई दिल्ली. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को मिल्क कैपिटल...