Home मछली पालन Fish Farming Scheme: मछली पालकों को सरकार दे रही है आर्थिक मदद, जल्द करें आवेदन
मछली पालनसरकारी स्की‍म

Fish Farming Scheme: मछली पालकों को सरकार दे रही है आर्थिक मदद, जल्द करें आवेदन

मछली में कुछ बीमारियां ऐसी हैं जो पूरे मछली के बिजनेस को नुकसान पहुंचा सकती हैं.
तालाब में पाली गई मछली की तस्वीर.

नई दिल्ली. बिहार सरकार अपनी विभिन्न योजनाओं के जरिए मछली पालकों को सहायता दे रही है, जिसकी बदौलत राज्य को मछली के उत्पादन में आत्मनिर्भरता मिली है. इसी कड़ी में बिहार सरकार के पशु एवं मास्य संसाधन विभाग (Department of Animal and Fish Resources) मत्स्य निदेशालय ने मुख्यमंत्री जलाशय मत्स्यिकी विकास योजना 2025/26 के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. इसका फायदा उठाने के लिए मछली पालकों के पास 31 दिसंबर तक का समय है. इस तारीख तक आवेदन करने वाले आवेदक योजना का लाभ उठा सकते हैं.

मुख्यमंत्री जलाशय विकास योजना के तहत राज्य के जताशयों में संचयन आधारित मछली एवं केज आधारित मास्य पालन तकनिक के द्वारा उत्पादन को बढ़ाना है.

कितनी मिलेगी सरकारी मदद
जहां सभी वर्ग के महली पालकों को 80 तथा अनुसूचित जाति एवं जाति वर्ग को 90 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है. बाकी बचा हुआ पैसा बैंक लोन या खुद के द्वारा उठाना होगा.

इस योजनान्तर्गत राज्य के तहत जलाशयों में संचयर आधारित मत्स्यिकी और केज आधारित मछली पालन के द्वारा मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की कोशिश की जा रही है.

ये योजना बिहार के जिले में लागू की गई है. इसमें बॉका, नवादा, जमुई, सासाराम, कैमूर, मुंगेर, लखीसराय आदि प्रमुख हैं.

इस योजना के जरिए विगत दो वर्षों में मछली पालकों को 16 करोड़ 30 लाख रुपए का अनुदान दिया जा चुका है.

जिसका लाभ उठाकर राज्य के मछली पालक आत्मनिर्भर हुए हैं. जिन लोगों को इस योजना का फायदा मिलेगा उसमें पहली श्रेणी मछली बीज उत्पादन करने वाले शामिल हैं.

जिसके लिए सरकार 60 रुपए प्रति हेक्टेयर इकाई लागत अनुदान देगी.

वहीं केज फार्मिंग के तहत 3 लाख रुपए तक की मदद सरकार करेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

shrimp farming in india
मछली पालन

Seafood Export: चीन और यूरोपीय संघ के सीफूड निर्यात मूल में 22 और 37 फीसद की बढ़ोतरी

नई दिल्ली. देश से एक्सपोर्ट होने वाला सीफूड एक्सपोर्ट लगातार बढ़ रहा...

shrimp farming problems
मछली पालन

Fisheries: टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने से भीमावरम फिशरीज क्लस्टर होगा मजबूत

नई दिल्ली. नेशनल फिशरीज डेवलपमेंट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. बिजय...

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
सरकारी स्की‍म

Government Scheme: नंदिनी कृषक समृद्धि योजना का फायदा उठाकर बन गए बड़े डेयरी कारोबारी

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश सरकार भी पशुपालन को बढ़ावा देने का काम...