Home डेयरी Dairy: इस राज्य में 50 लाख लीटर दूध का होगा उत्पादन, बनाया गया ये प्लान
डेयरी

Dairy: इस राज्य में 50 लाख लीटर दूध का होगा उत्पादन, बनाया गया ये प्लान

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मध्यप्रदेश में सरकार दूध का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई काम कर रही है. इसी कड़ी में पशुपालकों को दुधारू पशुओं को साइलेज खिलाने के प्रेरित करने का काम भी सरकार की तरफ से किया जा सकता है. एक कार्यक्रम में पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा कि दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए साइलेज के बारे में पशुपालकों को समझाना जरूरी है. इससे दूध उत्पादन तो बढ़ेगा ही साथ ही पशु भी स्वस्थ रहेंगे. वहीं जब हरे चारे की कमी होगी तो साइलेज इसकी भरपाई करेगा. इससे पशुओं को तमाम पोषक तत्व भी मिलेंगे.

इस दौरान उन्होंने एनडीडीबी द्वारा सांची के उन्नयन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की. कहा कि बनास डेयरी और अमूल उत्कृष्ट सहकारी संस्थाओं का उदाहरण हैं. मध्यप्रदेश में सांची का कार्य भी एनडीडीबी के सहयोग से सोने पर सुहागा हो गया है. एनडीडीबी के माध्यम से सांची का उन्नयन हो रहा है, यह भी हमारे किसानों के कारण ही है. हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है ताकि राज्य को मिल्क कैपिटल बनाया जा सके.

इतने गांव सहकारी डेयरी से जुड़ेंगे
वहीं इस मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर एमपीसीडीएफ डॉ. संजय गोवाणी ने कहा कि एनडीडीबी ने दुग्ध उत्पादकों को उनका वाजिब दाम समय पर मिले उसकी व्यवस्था की और ईआरपी सिस्टम लागू किया.

उन्होंने कहा कि किसानों को सहकार से जोड़ने के लिए काम किया जा रहा है. निश्चित ही 50 प्रतिशत गांवों को सहकारी डेयरी से जोड़ा जाएगा.

अपने लक्ष्य के बारे में बताते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य 26 हजार गांवों में सहकारी डेयरी बनाना है.

वहीं राज्य में पांच साल में 52 लाख लीटर दूध प्रतिदिन स्टोरेज करना और 35 लाख लीटर दूध बिक्री करना भी है. कहा कि लक्ष्य मुश्किल है लेकिन सहकार से इसे पूरा करने में सफल होंगे.

महाप्रबंधक सहकारिता सेवाएं, एनडीडीबी राजेश गुप्ता ने कहा कि सहकार से समृद्धि, यह केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि सहकारिता के माध्यम से आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण का संकल्प है.

निष्कर्ष
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाने की योजना से आगे बढ़ रही है. इसलिए हर वो काम किया जा रहा है, जिससे दूध उत्पादन बढ़ाया जा सके.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: तेलंगाना में दूध की खरीद को बढ़ाने में सहयोग करेगा एनडीडीबी, सरकार से हुआ समझौता

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) ने तेलंगाना राज्य में सहकारी...

पनीर असली है या नकली इसकी पहचान करने का सबसे पहला तरीका यह है कि पनीर के टुकड़े को हाथों से मसलकर देखें.
डेयरी

Dairy: डिटर्जेंट और यूरिया मिलाकर बना रहे पनीर, जांच करने पर नमूनों में मिली 97 फीसद तक मिलावट

नई दिल्ली. राजस्थान की राजधानी जयपुर में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy Sector: पूर्वोत्तर राज्यों में सहकारी डेयरी नेटवर्क को विस्तारित करेगी सरकार

नई दिल्ली. अगर कहीं भी सरकार सहकारी डेयरी नेटवर्क का विस्तार करती...

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...