Home मछली पालन Fish Farming: मछली पालन में कैसे बढ़ाया जाए उत्पादन, क्या है इसका सही तरीका, एक्सपर्ट ने बताया
मछली पालन

Fish Farming: मछली पालन में कैसे बढ़ाया जाए उत्पादन, क्या है इसका सही तरीका, एक्सपर्ट ने बताया

The State-wise number of coastal fishermen villages for development as Climate Resilient Coastal Fishermen Villages are envisaged in proportion to the total number of coastal fishermen villages in the State and at present
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बिहार के खगड़िया में मछली पालकों की आर्थिक तरक्की के लिए ट्रेनिंग दी गई. उन्हें बताया गया कि कैसे मछली पालक बेहतर तरीके से मछली पालन करके अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं. दो दिवसीय मछली पालन को लेकर आयोजित प्रशिक्षण के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी लाल बहादुर शाफी ने कहा कि मत्स्य विभाग द्वारा लगातार विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है. इसके साथ ही विभाग द्वारा दिए जाने वाले अनुदान आर्थिक तरक्की में कारगर साबित हो रहा है. उन्होंने कहा कि खगड़िया की मछली अन्य राज्यों में भी भेजी जा रही है.

मछली पालकों द्वारा की जाने वाले कड़ी मेहनत के कारण मछली का निर्यात संभव हो रहा है और इसका फायदा उन्हें मिल रहा है. खगड़िया जिले में मछली के उत्पादन को और बढ़ाने केलिए लगातार योजनाओं का फायदा पहुंचाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मछली पालक और मछुआरे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें. इसके लिए पंचायतस्तर पर भी प्रचार प्रसार एवं प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

पैदावार बढ़ाने की दी जानकारी
मछली पालकों को दूसरे राज्यों व क्षेत्रों में होने वाले बेहतर मछली पालन को लेकर नियमित अंतराल पर परिभ्रमण भी कराया जाता है. जहां उन्होंने अन्य प्रजाति के मछलियों के उत्पादन के बारे में जानकारी दी जाती है.

इसके साथ ही जलकरों, तालाबों की देखभाल, समय—समय पर साफ सफाई समेत मछली के स्वास्थ्य व उसके पैदावार को तेजी से बढ़ाने के लिए भी जानकारी दी जाती है.

कहा कि जिले के मछली पालकों, मछुआरों को उसके तकनीक में कौशल विकास के लिए भी प्रयास जारी है.

वहीं मछली पालन तकनीक के उपयोग से पर्यावरण व संसाधनों के सरंक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया.

उन्होंने मछली पालन के आधुनिक तरीकों के व्यवहारिक ज्ञान का प्रचार प्रसार के माध्यम से मछली उत्पादन एवं उत्पादकता में ग्रोथ के साथ आत्मनिर्भर बनने के तरीके बताए गए.

निष्कर्ष
फिश एक्सपर्ट ने बताया कि मछली पालन की चल रही तमाम योजना को सही तरह से चलाई जाए और इसका फायदा मछली पालक उठाएं तो मछली पालकों को वार्षिक आय में वृद्धि होगी और रोजगार के सृजन के साथ साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती होगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming Tips: चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और नमक तालाब में डालें, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मछलि यों के तालाब में चूना, पोटैशियम परमैगनेट, फिटकरी और...

तालाब में खाद का अच्छे उपयोग के लिए लगभग एक सप्ताह के पहले 250 से 300 ग्राम प्रति हेक्टेयर बिना बुझा चूना डालने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं.
मछली पालन

Fish Farming: फिशरीज से जुड़े लोगों में सात थ्री-व्हीलर, आइस बॉक्स और नावों का किया वितरण

नई दिल्ली. बिहार के औरंगाबाद शहर में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन...

फिश एक्वेरियम की मछलियां बेहद ही संवेदनशील होती हैं.
मछली पालन

Ornamental Fish: महाराष्ट्र के एक सजावटी फिश ब्रूड बैंक से अमेरिका समेत 12 देशों में हो रहा एक्सपोर्ट

बनई दिल्ली. भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के...