Home डेयरी National Milk Day: गाय या भैंस, किसके दूध उत्पादन से भारत बना है नंबर वन दूध उत्पादक, जानें यहां
डेयरी

National Milk Day: गाय या भैंस, किसके दूध उत्पादन से भारत बना है नंबर वन दूध उत्पादक, जानें यहां

COW SHELTER HOME,GAUSHALA IN LUCKNOW,YOGI GOVERNMENT
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भारत दुनिया में नंबर वन दूध उत्पादक देश है. जितना दूध उत्पादन भारत में होता है. उतना कहीं नहीं होता है. यहां तक कि अमेरिका और चीन जैसे देश भी जो कई मामलों में भारत से आगे हैं लेकिन दूध उत्पादन के मामले में आसपास भी नहीं हैं. वैसे तो भारत में भैंस और गाय दोनों का दूध उत्पादन होता है और गाय के मुकाबले भैंस के दूध का दाम ज्यादा मिलता है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत किस मवेशी के दूध से नंबर वन बना हुआ है. इसका जवाब है गाय.

जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भले ही भैंस का दूध ज्यादा महंगा बिकता हो लेकिन भारत में गाय के दूध का उत्पादन ज्यादा होता है. भारत में गायों की संख्या भी ज्यादा है और ये आस्था से भी जुड़ी हुई है. शायद एक वजह ये भी है कि गाय ज्यादा पाली जाती है. बता दें कि गाय के दूध उत्पादन की वजह से ही भारत विश्व में नंबर वन दूध उत्पादक देश है.

क्या कहते हैं आंकड़े
साल 2023 के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो दुनिया भर में गाय के दूध का जितना उत्पादन हुआ, उसमें भारत में सबसे ज्यादा दूध उत्पादित किया गया.

भारत में हुए कुल 24 करोड़ टन दूध उत्पादन किया गया था. जिसमें गाय का दूध ज्यादा उत्पादित हुआ.

आंकड़े ये कहते हैं कि सिर्फ अकेले भारत में ही 12.9 करोड़ टन गाय का दूध उत्पादित किया गया.

बाकी के बचे दूध उत्पादन में भैंस और बकरी जैसे जानवर भी शामिल हैं. इस लिहाज से भारत में गाय के दूध का उत्पादन ज्यादा हुआ है.

आपको बता दें कि भारत में तकरीबन 33 करोड़ के आसपास गो-पशुओं की संख्या है. जो एक बड़ा नंबर है. इस वजह से गाय के दूध का उत्पादन यहां ज्यादा होता है.

निष्कर्ष
सरकार की तरफ से प्रति पशु दूध उत्पादन बढ़ाने पर काम किया जा रहा है. ज्यादा से ज्यादा किसान भाई गो-पशुओं को पालें, इसको लेकर कई योजनाएं भी चलाई जा रही हैं. हजारों करोड़ों रुपए इस पर इन्वेस्ट किया जा रहे हैं. ताकि आने वाले भविष्य में भी भारत दुनिया में नंबर वन दूध उत्पादक देश बना रहे और इससे किसानों की आमदनी भी दोगुनी हो जाए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

NDDB: डेयरी किसानों को मिलेगा अच्छी क्वालिटी का पौष्टिक चारा बीज, बढ़ेगी इनकम, MoU साइन

नई दिल्ली. एक अनुमान के मुताबिक डेयरी बिजनेस पशुओं के खान-पान पर...

डेयरी

Dairy: डेयरी महिला किसानों को साफ-सुथरे दूध के उत्पादन और इससे कमाई बढ़ाने के तरीके सिखाए

नई दिल्ली. गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के...

डेयरी

Dairy Animal News: ठंड से पशुओं को बचाने के लिए अभी से कर लें तैयारी, बस कुछ बदलाव करना होगा

नई दिल्ली. सर्दियां बहुत करीब हैं. कुछ हफ्तों के बाद सर्दियों का...

डेयरीसरकारी स्की‍म

Dairy News: कोसी क्षेत्र के तीन जिलों में डेयरी विकास के लिए 126.07 करोड़ की मेगा योजना स्वीकृत

नई दिल्ली. बिहार सरकार की कैबिनेट मीटिंग में जहां मछली पालन को...