Home पोल्ट्री Animal Product Production: देश में प्रति व्यक्ति अंडा-मीट और दूध की बढ़ी हिस्सेदारी, यहां पढ़ें आंकड़े
पोल्ट्रीमीट

Animal Product Production: देश में प्रति व्यक्ति अंडा-मीट और दूध की बढ़ी हिस्सेदारी, यहां पढ़ें आंकड़े

प्रतिकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने साल 2025 के एनिमल प्रोडक्ट प्रोडक्शन का आंकड़ा पेश किया तो इसमें हर सेक्टर में ग्रोथ देखी गई. अंडा उत्पादन, मीट उत्पादन और दूध उत्पादन सभी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. जानकारों का कहना है कि इस बढ़ोतरी की वजह से इन सेक्टरों से जुड़े लोगों को सीधे तौर पर फायदा हुआ है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जहां अंडा-मीट और दूध उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है तो वहीं प्रति व्यक्ति के हिस्से में अंडा दूध और मीट की हिस्सेदारी बढ़ी है.

देश में पहले के मुकाबले अंडा मीट और दूध तीनों प्रोडक्ट की हिस्सेदारी बढ़ी है. जिससे ये पता लगता है कि उत्पादन के साथ-साथ लोगों तक इसकी पहुंच भी बढ़ी है. गौरतलब है कि सरकार अंडा-दूध और मीट तक लोगों की पहुंच बढ़ाने पर भी काम कर रही है. ताकि लोगों को पोषण भरपूर खाद्य पदार्थ खाने को मिले.

प्रति व्यक्ति कितना आ रहा अंडा
बात अंडा उत्पादन की जाए तो देश में इस साल 14900 करोड़ अंडों का उत्पादन हुआ है. जबकि पिछले साल 14300 करोड़ अंडे उत्पादित किए गए थे.

उत्पादन बढ़ा है तो प्रति व्यक्ति के हिस्से में भी अंडों की हिस्सेदारी बढ़ गई है. इस साल 106 अंडे प्रति व्यक्ति के हिस्से में आ रहे हैं. जबकि इससे पहले 103 अंडे आ रहे थे.

प्रति व्यक्ति मीट का क्या है आंकड़ा
वहीं मीत उत्पादन की बात की जाए तो साल 2023-24 में एक करोड ढाई लाख टन मीट का उत्पादन किया गया था तो इस साल मीट उत्पादन 1 करोड़ 5 लाख टन हुआ है.

मीट प्रति व्यक्ति के हिस्से में इस साल 7.5 किलो आया है. जबकि इससे पहले 7.39 किलो प्रति व्यक्ति के हिस्से में आ रहा था.

कितना ग्राम बढ़ा प्रति व्यक्ति दूध
दूध उत्पादन भी देश में साल दरअसल, बढ़ रहा है. पिछले साल 24 करोड़ टन दूध का उत्पादन देश में किया गया था. इस साल 24.8 करोड़ टन दूध का उत्पादन हुआ है.

आंकड़े कहते हैं कि प्रति व्यक्ति के हिस्से में इस साल 485 ग्राम दूध आ रहा है. जबकि इससे पहले 471 ग्राम दूध प्रति व्यक्ति हिस्से में आ रहा है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...

रोगी पक्षियों के पंख बिखरे-बिखरे व लटके रहते हैं और कॉम्ब पर पीलापन नजर आता है.
पोल्ट्री

Poultry Farming: गर्मी में आपके भी पोल्ट्री फार्म पर मंडरा रहा है खतरा, बचाव का तरीका तुरंत अपनाएं

नई दिल्ली. गर्मी के मौसम में पोल्ट्री फार्म को सुरक्षित और उत्पादनशील...