नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का जब काम शुरू किया जाता है तो ज्यादातर पोल्ट्री फार्मर्स एक दिन के चूजों के साथ इस काम को करते हैं. चाहे पोल्ट्री फार्मिंग मीट उत्पादन के लिए की जाए या फिर अंडों के उत्पादन के लिए इसकी शुरुआत की जाए. यदि आप भी पोल्ट्री फार्मिंग करने की सोच रहे हैं या फिर कर भी रहें तो इस बात का जरूर ख्याल रखें कि पोल्ट्री फार्मिंग एक दिन के चूजों का किस तरह से ख्याल रखना है. यानि उन्हें क्या और कब खिलाना—पिलाना है ताकि पोल्ट्री चूजों की ग्रोथ अच्छे से हो और आपको इसका फायदा हो.
बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (Department of Fisheries, Government of India) के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज (Livestock Animal News)को बताया कि एक दिन के चूजे का सही तरह से ध्यान रखना बेहद ही जरूरी होता है, नहीं तो फिर परेशानी बढ़ जाएगी. लापरवाही से ग्रोथ पर असर या फिर उनमें मृत्युदर भी दिखाई दे सकती है.
कब क्या खिलाना-पिलाना है, यहां पढ़ें
यदि आप एक दिन के चूजों से मुर्गी पालन का काम शुरू कर रहे हैं तो जब एक दिन की चूजे को फॉर्म में लेकर आए तो पहले 1 घंटे तक चूजों को सिर्फ इलेक्ट्रोलाइट पानी या गुड़ का पानी पिलाना चाहिए.
यहां इस बात का ध्यान रखें की 1 घंटे तक सिर्फ और सिर्फ इलेक्ट्रोलाइट पानी और गुड़ का पानी पिला सकते हैं. किसी भी तरह का दाना चूजों को खिलाने से बचना चाहिए.
शुरुआत में जब 1 घंटे तक अच्छी तरह से चूजे इलेक्ट्रोलाइट पानी और या गुड़ का पानी पी लें तो उसके बाद आप उन्हें फीड खाने के लिए दे सकते हैं.
चूजों को फीड खाने के लिए आप पहले से ही पोल्ट्री फार्म में अखबार बिछाए रहें और इस पर फीड को फैला भी दें.
अखबार पर फीड फैला होगा तो चूजे आसानी के साथ फीड को खा लेंगे. क्योंकि ऐसा करने से उन्हें फीड खाने में आसानी होती है.
वहीं कुछ दिनों तक चीजों को बड़े साइज के ड्रिंकर में पानी नहीं पिलाना चाहिए चीजों के लिए स्पेशल तरीके का ड्रिंक कर आता है. जिससे वह आसानी से पानी पी पाते हैं.
क्योंकि चूजों के लिए जो ड्रिंकर आता है, वो छोटे साइज का होता है. जिससे वो आसानी से अपनी चोंच डालकर पानी पी लेते हैं.
निष्कर्ष
आपको बता दें कि छोटे साइज के या बड़े साइज के ड्रिंकर ऑफलाइन भी मिल जाते हैं. इसके अलावा आप उन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं. जिससे चूजों की फार्मिंग में आपको आसानी होगी.










