Home पशुपालन Goat Farming: सुधा बूथों पर जल्द बिकता नजर आएगा बकरी का दूध, मीट कारोबार भी बढ़ेगा
पशुपालनमीट

Goat Farming: सुधा बूथों पर जल्द बिकता नजर आएगा बकरी का दूध, मीट कारोबार भी बढ़ेगा

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
फार्म पर चारा खाते बरबरे बकरे

नई दिल्ली. सरकार का मानना है कि पशुपालन करके किसान अपनी इनकम को बढ़ा सकते हैं. इसलिए पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है. पशुपालन में बकरी पालन एक शानदार काम है. बकरी को गरीबों की गाय कहा जाता है और ये काम ऐसे परिवारों के लिए एटीएम की तरह है. किसान जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से बेचकर तुरंत फायदा हासिल कर सकते हैं. वहीं बिहार की जलवायु भी बकरी पालन के लिए अनुकूल है और यहां इसके विकास की असीम संभावनाएं हैं. जिसका फायदा यहां के लोगों को मिल सकता है.

ये बातें सोमवार को डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने कही है. असल में मंत्री जलवायु अनुकूल बकरी पालन एवं प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बकरी पालन पर 60 से 90 फीसदी तक अनुदान दे रही है.

किसानों को किया जा रहा है प्रशिक्षित
उन्होंने कहा कि बकरी पालन के लिए बड़े पैमाने पर किसानों को प्रशिक्षित भी किया जा रहा है.

आने वाले दिनों में बकरी के मांस के साथ-साथ इसके दूध के व्यवसाय को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

कार्यक्रम में विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि बकरी के दूध की काफी अधिक मांग है.

ऐसे में बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए इसे सुधा के माध्यम से बेचने का प्रयास किया जा रहा है.

बिहार में 1.28 करोड़ बकरियां हैं और संख्या के आधार पर राज्य देश में चौथे स्थान पर है.

उन्होंने बताया कि राज्य में बकरी पालन को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में गोट सिमेन बैंक की स्थापना की योजना को स्वीकृति दी गई है.

जिससे नस्ल में गुणात्मक सुधार, मेमनों की मृत्युदर में कमी और उत्पादन में वृद्धि होगी. इसका फायदा किसानों को होगा.

इस मौके पर बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डा. इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बिहार में रोजगार सृजन योजना के तहत पशुपालन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

पशुओं से जुड़ी चिकित्सा और शोध को बेहतर कर बकरी पालन को और ज्यादा फायदेमंद बनाया जा सकता है.

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान, मथुरा के निदेशक डा. मनीष कुमार चाटली ने कहा कि बकरों के मांस की मांग के साथ-साथ बकरियों के दूध और पनीर की कीमत भी बाजार में ज्यादा है. जिसका फायदा किसानों को मिल सकता है.

इस दौरान पशुपालन निदेशक उज्ज्वल कुमार सिंह, नाबार्ड के महाप्रबंधक अजय साहू सहित कई अन्य ने भी अपनी बातें रखीं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...