नई दिल्ली. सरकार मछली पालन को बढ़ावा देने का काम कर रही है. केंद्र सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना चलाई जा रही है. जिसके तहत हजारों करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं. ताकि देशभर में मछली पालन को बढ़ावा दिया जा सके. वहीं फिशरीज सेक्टर से जुड़े हर तबके के लोगों को इसका फायदा पहुंचाने की कोशिश सरकार की ओर से हो रही है. असल में, सरकार चाहती है कि किसानों की इनकम दोगुनी हो जाए. इसी कड़ी में मछली पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है ताकि किसान कृषि के अलावा मछली पालन के काम में भी आगे आए और अपनी इनकम को बढ़ाएं. वहीं पहले से फिशरीज सेक्टर से जुड़े परंपरागत लोगों की भी आर्थिक मदद सरकार की ओर से की जा रही है.
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई) के तहत सरकार की ओर से राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम (एनएफडीपी) चलाया जा रहा है और ये अपील की जा रही है की मछली पालन की तमाम योजनाओं का फायदा उठाकर फिशरीज सेक्टर से जुड़े मछुआरे व अन्य लोग अपना मुनाफा बढ़ा लें. राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम के तहत फिशरीज सेक्टर से जुड़े लोगों को कई फायदे पहुंचाने की कोशिश सरकार की ओर से हो रही है.
ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम एनएफडीपी के तहत तमाम योजनाओं का फायदा लेने के लिए किसी भी मछली पालक या मछुआरे को इसमें पंजीकरण करवाना होगा.
एनएफडीपी में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अपनी नजदीकी सीएससी केंद्र पर संपर्क करना होगा. जहां से आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा.
इसमें रजिस्ट्रेशन करवाने का फायदा ये होगा कि सरकारी योजनाओं का फायदा आपको मिलने लगेगा. सरकार जो भी योजना चला रही है उसका फायदा आपको मिलेगा.
सरकार की ओर से दावा किया गया है कि रजिस्ट्रेशन करने वालों को रोजगार और रोजगार के अवसर भी हासिल होंगे.
जो लोग फिशरीज सेक्टर से जुड़े हैं और फिशिंग व नौका के लिए आर्थिक मदद चाहते हैं उन्हें इसके तहत मदद भी मिलेगी.
मछली पालकों के लिए ये फायदा है कि उन्हें आधुनिक तकनीक और प्रशिक्षण दिया जाएगा. ताकि वह अच्छी तरह से मछली पालन करें और मछली पालन में अपनी इनकम बढ़ाएं.
वहीं इसके तहत सरकार की तरफ से मछली पालकों के लिए बीमा सुरक्षा भी उपलब्ध कराई जा रही है.
एनएफडीपी की तहत टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से मछली पालन में प्रोडक्टिविटी बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है.
वहीं मछुआरों और मछली पालन की बाजार तक पहुंच बढ़ाया जाएगा. ताकि फिशरीज सेक्टर से जुड़े लोगों की इनकम और ज्यादा बढ़ सके.
निष्कर्ष
कुल मिलाकर कहा जाए तो राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम फिशरीज सेक्टर से जुड़े लोगों को काफी फायदे पहुंचा सकता है. ज्यादा जानकारी के लिए आप सीएससी केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं.











Leave a comment