Home डेयरी Dairy: पशुपालन सिर्फ दूध उत्पादन तक नहीं होगा सीमित, एमपी में इसे प्रोफेशनल मॉडल बनाया जाएगा
डेयरी

Dairy: पशुपालन सिर्फ दूध उत्पादन तक नहीं होगा सीमित, एमपी में इसे प्रोफेशनल मॉडल बनाया जाएगा

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में पशुपालन को सिर्फ दूध उत्पादन तक सीमित रखने की बजाय इसे प्रोफेशनल मॉडल में बदलने की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य सरकार डेनमार्क और ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर ब्रीडर फेडरेशन और ब्रीडर एसोसिएशन बनाने जा रही है, ताकि पशुपालक अपनी नस्ल, बाजार और आय तीनों पर खुद नियंत्रण कर सकें. योजना के अनुसार राज्य स्तर पर एक मुख्य फेडरेशन बनेगा, जबकि जिला स्तर पर साहिवाल, गिर, थारपारकर और मुर्रा जैसी नस्लों के पशुपालकों की अलग-अलग एसोसिएशन बनाई जाएंगी.

पहले जिलों में चुनाव होंगे, फिर प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. शुरुआत में प्रशासनिक अधिकारी सचिव के रूप में कामकाज संभालेंगे, लेकिन 3 से 5 साल बाद इन संस्थाओं को पूरी तरह स्वायत्त कर दिया जाएगा. सरकार इन संस्थाओं को शुरुआती दौर में कार्यालय, फंड और तकनीकी विशेषज्ञों की मदद देगी.

राज्य में 500 पशुपालक हुए चिन्हित
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, प्रदेशभर में सर्वे लगभग पूरा हो चुका है और तय मानक के करीब 500 पशुपालक चिन्हित किए जा चुके हैं.

अगले एक महीने में योजना को जमीन पर उतारने की तैयारी है. फेडरेशन में वही पशुपालक शामिल हो सकेंगे, जिनके पास किसी एक नस्ल के कम से कम 25 पशु हों.

उदाहरण के लिए, साहिवाल नस्ल के संरक्षण के लिए सदस्य बनने वाले किसान के पास 25 साहिवाल गायें होना जरूरी होगा.

यह शर्त इसलिए रखी गई है ताकि नस्ल की जेनेटिक शुद्धता बनी रहे और क्रॉस ब्रीडिंग से हो रहे नुकसान को रोका जा सके.

सिर्फ दूध बेचने तक सीमित नहीं रहेगी कमाई
इस मॉडल के लागू होने के बाद पशुपालकों की कमाई सिर्फ दूध बेचने तक सीमित नहीं रहेगी.

फेडरेशन के पास पशुओं के सर्टिफिकेशन का अधिकार होगा, जिससे प्रमाणित पशुओं की बाजार कीमत बढ़ेगी.

चारा, दवाइयां और उपकरण थोक में खरीदकर सदस्यों को सस्ते में दिए जा सकेंगे.

डॉ. अजय रामटेके, उप संचालक, पशुपालन विभाग ने बताया कि पशुपालक अपने उत्पादों की सीधी मार्केटिंग कर पाएंगे, जिससे बिचौलियों का कमीशन घटेगा.

पायलट के तौर पर मालवा और निमाड़ के के जिलों में अगले छह महीनों में पंजीकरण और पहली बैठकें शुरू होने की संभावना है.

मप्र में पहली बार ब्रीडर फेडरेशन बनाने की तैयारी है. सर्वे लगभग पूरा हो चुका है और अगले एक महीने में इसे स्वरूप देना शुरू कर देंगे.

शुरुआत में सरकारी मदद मिलेगी, बाद में यह स्वायत्त संस्था बनेगी. इसका मकसद एक ही नस्ल के पशुओं को बढ़ावा देना है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy: दिल्ली में डेयरी कॉलोनियों से निकलने वाला गोबर यमुना में नहीं जाएगा

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह व केंद्रीय मत्स्यपालन,...

डेयरी

NDDB: बायोप्सी किए गए IVF भ्रूणों से देश के पहले बछड़ों का हुआ जन्म

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB की अत्याधुनिक OPU-IVEP-ET सुविधा ने,...

This scheme aims at the development and conservation of indigenous breeds, genetic upgradation of bovine population, enhancement of milk production and productivity of bovines thereby making dairying more remunerative to farmers. The following steps have been undertaken under the scheme.
डेयरी

Dairy: गर्मियों में दूध उत्पादन बनाए रखने के वैज्ञानिक तरीकों पर करें काम

नई दिल्ली. गर्मियों के मौसम में पशुओं का दूध उत्पादन बनाए रखना...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...