Home पोल्ट्री Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान
पोल्ट्री

Poultry Farming: फीड खिलाने में बरते सावधानी, आलू भी मुर्गियों को पहुंचा सकता है नुकसान

Backyard poultry farm: know which chicken is reared in this farm, livestockanimalnews
पोल्ट्री फॉर्म में मौजूद मुर्गे—मर्गियां. live stock animal news

नई दिल्ली. आमतौर पर एक पोल्ट्री फार्मर ये चाहता है कि पोल्ट्री फार्मिंग में लागत कम की जाए. मुर्गियों का वजन तेजी से बढ़े और अगर अंडा देने वाली मुर्गिया हैं तो वो ज्यादा से ज्यादा अंडों का उत्पादन करे. साथ ही अंडों की क्वालिटी भी अच्छी हो. इसी सब वजह को ध्यान में रखते हुए कई बार पोल्ट्री फार्मर मुर्गियों को गलत चीज खिला देते हैं, जो उनको बिल्कुल भी नहीं खिलाना चाहिए. क्योंकि मुर्गियों को ना खिलाई जाने वाली चीजों को खिलाने की वजह से उनका उत्पादन प्रभावित होता है.

एक्सपर्ट का कहना है कि वहीं मुर्गियों की सेहत बिगड़ती है और इससे उनमें मृत्युदर भी दिखाई देती है. जिससे आगे चलकर बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है. यदि आप मुर्गियों को मरने से बचाना चाहते हैं और चाहते हैं​ कि उनका उत्पादन प्रभावित न हो तो यहां बताई गई चीजों को खिलाने से पहरेज करें.

सड़ा फीड न खिलाएं, आलू भी खिलाने से बचें
पोल्ट्री एक्सपर्ट का कहना है कि मुर्गियों को कभी भी सड़ा हुआ या फंगस लगा हुआ फीड नहीं खिलाना चाहिए. ये बहुत नुकसान पहुंचाता है.

क्योंकि जब फीड सड़ जाता है या पानी में भीग जाता है तो उसमें फंगस लगता है. उसमें एक तरह का टॉक्सिन आ जाता है, जिससे मुर्गियों को नुकसान होता है.

अगर आप इस तरह का फीड मुर्गियों को खिलाते हैं तो मुर्गियों का लीवर खराब हो सकता है. जिससे उनकी मौत हो सकती है.

जब भी मुर्गियों के लिए फीड खरीदें तो उसके बैग पर एक्सपायरी डेट जरूर देख लें. इतना ही फीड खरीदें कि जितना खत्म हो जाए और वह खराब ना हो.

वहीं मुर्गियों को कभी भी कच्चा आलू या आलू का छिलका नहीं खिलाना चाहिए. क्योंकि कच्चे आलू में सलालिन नाम का टॉक्सिन होता है जो मुर्गियों के लिए जहरीला होता है.

खासकर हरे रंग का आलू मुर्गियों को बिल्कुल भी खाने के लिए नहीं देना चाहिए. ये बहुत नुकसानदेह होता है.

अगर आप मुर्गियों का आलू खाने के लिए देना चाहते हैं तो आलू को पका कर खिला सकते हैं. या फिर उन्हें उबालकर भी खिला सकते हैं.

निष्कर्ष
एक्सपर्ट का कहना है कि पशु-पक्षियों को पालना फायदेमंद तो है लेकिन इसमें उनकी बहुत केयर करने की जरूरत होती है. तभी इसमें फायदा होता है. यदि सही ध्यान नहीं देंगे तो फायदा तो नहीं होगा, उल्टा नुकसान हो जाएगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्रीमीट

Poultry: ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने वाला सुपर फॉर्मूला फीड में छिपा है

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मोटे तौर पर दो तरह से कमाई...

livestock animal news
पोल्ट्रीसरकारी स्की‍म

Poultry Farming: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सरकार देगी आर्थिक मदद, 15 मई से आवेदन करें

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग का कारोबार स्वरोजगार के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म...

पोल्ट्री के इस बिजनेस में कई ऐसी नस्ल हैं, जो अच्छा अंडे का उत्पादन करती हैं और उनका मीट भी बेहद पसंद किया जाता है.
पोल्ट्री

Poultry Disease: रानीखेत बीमारी में रोकथाम है जरूरी, अंडा उत्पादन हो प्रभावित तो समझ लें आ गया खतरा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन जहां स्वारोजगार का एक बेहतरीन माध्यम है तो...