Home डेयरी Dairy Farming: पशुओं के गोबर से डेयरी फार्मर्स हो सकते हैं मालामाल, वेस्ट नहीं ‘खजाना’ है ये
डेयरी

Dairy Farming: पशुओं के गोबर से डेयरी फार्मर्स हो सकते हैं मालामाल, वेस्ट नहीं ‘खजाना’ है ये

animal husbandry
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग करने वाले अधिकतर पशुपालकों का मानना है कि उनके मुनाफे का अधिकतर पैसा तो पशुओं के चारे में चल जाता है. इसके चलते उन्हें ज्यादा मुनाफा नहीं होता है. हालांकि स्मार्ट तरीके से फार्मिंग करेंगे तो फिर ऐसा नहीं होगा. क्योंकि डेयरी फार्मिंग में आम पशुपालक जिस चीज को वेस्ट मानते हैं, वो किसी खजाने से कम नहीं है. जी हां हम बात कर रहे हैं पशुओं के गोबर की. आज के इस वक्त में गोबर इतना कीमती बन चुका है कि इससे बहुत से पशुपालक अच्छी कमाई कर रहे हैं.

हो सकता है कि आप का ध्यान इस ओर न गया हो लेकिन बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के एक्सपर्ट की ओर से लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज को बताया गया कि गोबार से कम से कम तीन तरह से कमाई की जा सकती है. अगर आप भी कमाई का तरीका जानना चाहते हैं तो आइए जानते हैं.

बायो गैस प्लांट से कमाएं
एनिमल एक्सपर्ट का कहना है कि बेकार समझे जाने वाले गोबर से बायोगैस प्लांट लगाया जा सकता है और इसके लिए पुराना तरीका भी अपनाने की जरूरत नहीं है.

क्योंकि पुराने कंक्रीट के गड्ढ़े की जगह, गुब्बारे जैसे फ्लैक्सी प्लांट आने लगे हैं, जो 1 दिन में लगाए जा सकते हैं.

यदि आप इस प्लांट को लगवाते हैं तो गोबर के इस्तेमाल से घर का चूल्हा भी मुफ्त में चलेगा और इससे बिजली का बिल भी कम आएगा.

दुनिया की सबसे अच्छी खाद बनाइए
वहीं दूसरे तरीके की बात करें तो गोबर के जरिए वर्मी कंपोस्ट बनाकर ढेर सारा पैसा आप कमा सकते हैं.

वर्मी कंपोस्ट यानी केंचुआ खाद. इस तकनीक में गोबर को सीधे खेत में फेंकने की बजाय उसे केंचुआ को खिलाया जाता है.

केंचुए गोबर खाकर उसे दुनिया की सबसे बेहतरीन खाद में तब्दील कर देते हैं. इसे पैक करके नर्सरी या शहरों में बेचते हैं तो गोबर का दाम 10 गुना बढ़ जाएगा.

गोबर की लकड़ी से होगी
गोबर से कमाई का तीसरा तरीका गोबर की लकड़ी है. इसे बनाकर आप अच्छी खासी इनकम बना सकते हैं.

असल में मशीन से गोबर की लकड़ियां बनाई जाती हैं. ये शमशान घाटों और ढाबों पर खूब बिकती हैं.

अगर आप गोबर की लकड़ी बनाते हैं तो इससे पेड़ भी बचेंगे और आप अच्छी कमाई भी कर पाएंगे.

निष्कर्ष
अगर आप डेयरी फार्मर हैं तो इन तरीकों को एक बार जरूर आजमा कर देखें. जिससे आपकी कमाई बढ़ जाएगी और आपको इसका फायदा मिलेगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy Sector: इकोसिस्टम में डेयरी किसानों को पहले फायदा पहुंचाने पर दिया जाएगा जोर

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड एनडीडीबी को सरकार ने डेयरी सेक्टर...

डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन...

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...