नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग के बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए देश में बहुत सी पहल हो रही है. इस काम में अंडे और चिकन से खूब कमाई होती है और देश में अंडे और चिकन की मांग लगातार बढ़ती भी रही है. जिसको देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले वक्त में भी पोल्ट्री कारोबार तेज रफ्तार के साथ आगे बढ़ता चला जाएगा. हालांकि पोल्ट्री कारोबार के रफ्तार से बढ़ने में कई रुकावटें भी हैं. जैसे पोल्ट्री फार्मर को सही मैनेजमेंट की जानकारी ना होना. वहीं सही मैनेजमेंट न आने के चलते पोल्ट्री बर्ड में बीमारियों का खतरा. जिससे फार्मिंग में मुर्गियों में मृत्यु दर बढ़ जाती है.
पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर पोल्ट्री फार्मिंग में बीमारियां आ जाएं तो फिर इससे पोल्ट्री फार्म के कारोबार को खराब होने से कोई नहीं रोक सकता. एक ही झटके में यह कारोबार अर्श से फर्श पर आ जाता है. पोल्ट्री फार्मिंग की तमाम समस्याओं का हल ढूंढना भी जरूरी है. जिसका बीड़ा उठाया है वेट्स इन पोल्ट्री वीआईपी ने. वीआईपी की ओर तीसरे नेशनल सिम्पोजियम का आयोजन किया जा रहा है.
कई खास मेहमान शामिल होंगे
वीआईपी के प्लेटफार्म पर पोल्ट्री एक्सपर्ट पोल्ट्री कारोबार के तमाम खतरों और मैनेजमेंट पर अपने कीमती राय रखेंगे.
इस दौरान पोल्ट्री फार्मर्स को डिजीज फ्री और हैल्दी अंडा चिकन उत्पादन के लिए फॉर्म प्रोक्टिनस को कैसे लचीला बनाया जाए इस पर भी अपनी राय देंगे.
वीआईपी की ओर से बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में पोल्ट्री फील्ड से जुड़े डॉक्टर, साइंटिस्ट, बिजनेसमैन और पोल्ट्री फार्मर्स को शामिल किया जाएगा.
कार्यक्रम की बात की जाए तो वीआईपी के सेक्रेटरी डॉ. संतोष इरे का कहना है कि इंडियन पोल्ट्री साइंस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पीके शुक्ला नेशनल सिम्पोजियम के चीफ गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किए गए हैं.
डॉ शुक्ला जहां मौजूदा वक्त में पोल्ट्री साइंस कॉलेज दुवासू मथुरा में एचओडी हैं तो वहीं वो भारत सरकार में ज्वाइंट कमिश्नर पोल्ट्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.
इस कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ. के वीरअन्ना वीसी कर्नाटक वेटरनरी एनिमल एंड फिशरीज साइंस यूनिवर्सिटी भी शामिल होंगे.
इसके अलावा पोल्ट्री सेक्टर से जुड़े तमाम दिग्गज भी इसमें शामिल होंगे. जिसमें केजी आनंद, डॉ. अजय देशपांडे प्रेसिडेंट वीआईपी, समीर अग्रवाल एमडी शालीमार ग्रुप, डॉ. गौतमन पशु चिकित्सा महाविद्यालय और अनुसंधान संस्थान सेलम और एमडी अशोक कुमार, एमए इंटीग्रेटर बेंगलुरु, शामिल होंगे.
साथ ही पोल्ट्री फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट रामपाल ढांढा, पोल्ट्री इंडिया और ईपीमा के प्रेसिडेंट उदय सिंह व्यास और फीड संगठन के क्लेफ्मा के प्रेसिडेंट दिव्या कुमार गुलाटी भी शामिल होंगे.











Leave a comment