Home पोल्ट्री Poultry: ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने वाला सुपर फॉर्मूला फीड में छिपा है
पोल्ट्रीमीट

Poultry: ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने वाला सुपर फॉर्मूला फीड में छिपा है

प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में मोटे तौर पर दो तरह से कमाई की जाती है. एक तो लेयर मुर्गियों को पाला जाता है और वो अंडों का उत्पादन करती हैं. फिर इन अंडों को इकट्ठा करके कैरेट में जमा कर बाजार में बेचा जाता है. वहीं दूसरा कमाई का तरीका मीट का है. बाजार में बिकने वाले चिकन के लिए ब्रॉयलर मुर्गों को पाला जाता है. इसके लिए चूजों को लाया जाता है और फार्म में उनकी जरूरत के मुताबिक दाना—पानी दिया जाता है. जब एक तय समय तक मुर्गों का वजन बढ़ जाता है तो फिर उन्हें बाजार में बेच दिया जाता है. जिससे अच्छी कमाई पोल्ट्री फार्मर की होती है.

मुर्गों के मीट के इस कारोबार में उनका तेजी से वजन बढ़ाने के लिए मुर्गों को दिन के अलावा रात में भी फीड दिया जाता है, ताकि उनका वजन तेजी से बढ़े और फिर बेचकर दूसरे बैच को फार्म में लाया जाए. औसतन एक मुर्गे का वजन 40 से 50 दिन के बीच में बेचने लायक हो जाता है और फिर इससे अच्छी कमाई होती है. एक्सपर्ट का कहना है कि पोल्ट्री फार्मर्स कई बार कुछ गलती कर जात हैं जिससे मुर्गों का वजन तय समय पर नहीं बढ़ पाता है. जबकि कुछ ऐसे तरीके भी हैं, जिससे वजन जल्दी बढ़ जाता है. आइए इस बारे में यहां जानते हैं.

इस तरह तेजी से बढ़ेगा वजन
ब्रॉयलर मुर्गों का वजन बढ़ाने के लिए खास तौर पर गर्मी के दिनों में सुबह का फीड सूरज निकलने से पहले ही उन्हें दे देना चाहिए.

ताकि गर्मी आने से पहले ब्रॉयलर मुर्गे पेट भरकर फीड को खा लें और उसके बाद पानी भी पी लें.

बता दें कि एक्सपर्ट कहते हैं कि जब ज्यादा गर्मी हो तो उस समय फीड मुर्गों को नहीं देना चाहिए. इससे उन्हें कई दिक्कतें हो सकती हैं.

वहीं फॉर्म के अंदर रात के समय लाइट जला कर रखें और इस दौरान मुर्गों के सामने फीड को भी रख दें.

लाइट जलाने की वजह से फॉर्म में रोशनी रहेगी और मुर्गों के सामने फीड रहेगा तो वे रात में भी ठंडे मौसम में अच्छे से फीड को खा लेंगे.

इसका एक फायदा यही होगा कि मुर्गे भले ही कम फीड खाएंगे लेकिन उनका वजन अच्छे से बढ़ेगा.

वहीं रात के पानी में 1000 बर्ड पर 700 ग्राम गुड़ का पानी देना चाहिए. इससे भी बहुत तेजी के साथ मुर्गो का वजन बढ़ जाता है.

हमेशा इस बात कभी ख्याल रखें कि फीड हमेशा ही ताजा हो और फीडर की ऊंचाई मुर्गों के पीठ के बराबर होनी चाहिए.

एक्सपर्ट कहते हैं कि दोपहर की तेज गर्मी में मुर्गों के सामने से दाना हटा देना चाहिए. ताकि उन्हें हीट स्ट्रेस की समस्या न हो.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पोल्ट्री

Poultry News: बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग में साइंटिफिक तरीकों को अपनाने से मिलता है बेहतर उत्पादन

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में बैकयार्ड पोल्ट्री फार्मिंग (Poultry Farming) कम बजट...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...

Vaccination reduces the use of antibiotics, hence reduce the AMR.
पोल्ट्री

Poultry: मुर्गियों को ट्रांसपोर्ट के लिए लोड करने से सबसे ज्यादा तनाव का सामना करना पड़ता है

नई दिल्ली. मुर्गियों को पकड़ने, लोड करने और ट्रांसपोर्ट के दौरान होने...

poultry farming
पोल्ट्री

Poultry: 4 मुर्गियों से शुरू करनें पोल्ट्री फार्मिंग, आगे चलकर खूब होगा मुनाफा

नई दिल्ली. क्या आप जानते हैं कि सिर्फ 4 देसी मुर्गियों से...