Home डेयरी Milk Production: एमपी के छह जिलों में सबसे ज्यादा हुआ है दूध उत्पादन, बढ़ गया टर्नओवर
डेयरी

Milk Production: एमपी के छह जिलों में सबसे ज्यादा हुआ है दूध उत्पादन, बढ़ गया टर्नओवर

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
दूध की प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश सरकार राज्य को मिल्क कैपिटल बनाने की कोशिशों में जुटी हुई है. लगातार ऐसे काम किया जा रहे हैं, जिससे राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाया जा सके और दूध उत्पादन तेजी के साथ बढ़ भी रहा है. पूरे मध्य प्रदेश के दूध उत्पादन की बात की जाए तो 11.50 लाख किलो ग्राम दूध का उत्पादन इस साल हुआ है. वहीं इससे टर्नओवर भी 250 करोड़ रुपए बढ़ गया है. जब से मध्य प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड को नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने टेकओवर किया तभी से ये बदलाव नजर आ रहा है.

सिर्फ दूध उत्पादन ही नहीं दूध की गुणवत्ता पर भी अब फोकस किया जा रहा है. मशीन में दूध के वजन और उसकी गुणवत्ता की जांच मापक यंत्र के साथ किया जा रहा है. साथ ही इसको मोबाइल ऐप से भी जोड़ने का काम भी एनडीडीबी की ओर से किया गया है. वहीं किसानों का पिछले 3 साल का करोड़ों रुपए का बकाया भी भुगतान कर दिया गया. ताकि वह अपने नुकसान की भरपाई कर सकें दूध उत्पादन बढ़ाने में सरकार की मदद कर सकें.

कहां कितना हुआ दूध उत्पादन
बात करें दूध उत्पादन की तो भोपाल में 2025 में 2.74 लाख किलोग्राम दूध का उत्पादन हुआ था लेकिन 2026 में 3.96 लाख दूध का उत्पादन हुआ है.

इंदौर में 2025 में 2.6 लाख दूध का उत्पादन हुआ था जबकि इस साल 2.95 लाख किलो ग्राम दूध का उत्पादन हुआ है.

इसी तरीके से उज्जैन में पिछले साल 1.43 लाख किलो ग्राम दूध का उत्पादन किया गया था. इस साल इसमें बढ़ोतरी हुई है और 1.94 लाख किलो ग्राम दूध का उत्पादन हुआ है.

सागर में पिछले साल 45 हजार किलो ग्राम दूध उत्पादित किया गया था. इस साल 64 हजार किलो ग्राम दूध उत्पादित हुआ है.

जबलपुर में 15 हजार किलो ग्राम दूध का उत्पादन हुआ था लेकिन इस साल इसमें 35 हजार की बढ़ोतरी हुई है और 50 हजार किलो ग्राम दूध का उत्पादन किया गया है.

इसी तरीके से ग्वालियर में पिछले साल 5 हजार किलो ग्राम दूध का उत्पादन हुआ था लेकिन इस साल 15 हजार किलो ग्राम दूध का उत्पादन रोजाना हो रहा है.

पूरे प्रदेश में 702 समितियां चल रही हैं. वहीं सात शहरों मिल्क यूनियन है. राज्य में मिनी डेयरी प्लांट 10 चल रहे हैं.

इसके अलावा प्रोसेसिंग की रोजाना की क्षमता 18 लाख हो गई है. राज्य में दूध उत्पादन किसान 2.50 लाख हैं जो प्रतिदिन 11 लाख किलो ग्राम से ज्यादा दूध उत्पादित कर रहे हैं. वहीं 9 लाख की खपत हो रही है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग के लिए महिलाओं को 500 वर्ग गज की जमीन देगी सरकार

नई दिल्ली. हरियाणा के सीएम नायब सैनी की अध्यक्षता में सोमवार को...

The revised NPDD will give an impetus to the dairy sector by creating infrastructure for milk procurement
डेयरी

Dairy: मध्य प्रदेश में हर दिन 11.50 लाख किलो दूध का हो रहा है उत्पादन

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश की सरकार लगातार राज्य में दूध उत्पादन बढ़ाने...

डेयरी

Dairy News: चारा FPO से चारे की उपलब्धता, पशुओं की उत्पादकता और किसानों की इनकम सुधरी

नई दिल्ली. केरल में “कृषि वैभव 2026 – एफपीओ मेला” के दौरान...