Home डेयरी Dairy: डेयरी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों को इनकम बढ़ाने के साथ अगली पीढ़ी अवसर भी देगा NDDB
डेयरी

Dairy: डेयरी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों को इनकम बढ़ाने के साथ अगली पीढ़ी अवसर भी देगा NDDB

छात्रों से वीडियो क्रॉफ्रेंसिंग के जरिए रूबरू हुए डॉ. मीनेश शाह.

नई दिल्ली. एनडीडीबी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्था एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज (NDS) द्वारा सागर, मध्य प्रदेश में आयोजित करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम के दौरान डॉ. मीनेश सी शाह, अध्यक्ष, एनडीडीबी और एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज (NDS) ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीडीबी तथा उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक संस्थाओं का संकल्प केवल डेयरी संस्थाओं को मजबूत करने और किसानों की आय बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अगली पीढ़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा उनकी क्षमताओं का विकास करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि ग्रामीण युवाओं को सही अवसर, मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना समय की आवश्यकता है. एनडीडीबी के अध्यक्ष, ने आगे कहा कि यह करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम विद्यार्थियों को करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सहायता प्रदान करेगा.

वैज्ञानिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया है
कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों की क्षमताओं और रुचियों की पहचान के लिए वैज्ञानिक मूल्यांकन पद्धतियों का उपयोग किया जाएगा.

इसके साथ ही उन्हें व्यक्तिगत करियर रिपोर्ट, विशेषज्ञों द्वारा संचालित कार्यशालाएं और जीवन कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे वे अपनी संभावनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें.

डॉ. शाह ने यह भी उल्लेख किया कि कार्यक्रम के अंतर्गत डिजिटल करियर पोर्टल और निरंतर काउंसलिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

जिससे विद्यार्थी अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचानते हुए अपने भविष्य की दिशा अधिक स्पष्टता के साथ तय कर सकेंगे.

उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, जिज्ञासु बने रहने और इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने का आह्वान किया तथा विश्वास व्यक्त किया.

वहीं भविष्य में यही विद्यार्थी डेयरी, कृषि, पशु चिकित्सा, तकनीक, वित्त, विपणन और संचालन जैसे क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान करते हुए ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

यह कार्यक्रम मुख्य रूप से दुग्ध उत्पादक संगठनों (MPO) से जुड़े ग्रामीण विद्यार्थियों को वैज्ञानिक करियर मार्गदर्शन, काउंसलिंग और आधुनिक पेशेवर अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया.

इसके माध्यम से विद्यार्थियों को करियर संबंधी वैज्ञानिक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया ताकि वे अपनी प्रतिभा और रुचियों के अनुरूप अवसरों की पहचान कर सकें.

कार्यक्रम के दौरान, विद्यार्थियों के लिए साइकोमेट्रिक असेसमेंट, करियर काउंसलिंग, जीवन कौशल (Life Skills) प्रशिक्षण, विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी, डिजिटल करियर पोर्टल तथा निरंतर मार्गदर्शन व्यवस्था जैसी सुविधाएं शामिल थीं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: पशु के दूध में फैट कम होने के हैं तीन मुख्य कारण, बढ़ाना भी है बेहद ही आसान

नई दिल्ली. गाय-भैंस यदि भरपूर दूध का उत्पादन करे लेकिन दूध के...

मिशन का उद्देश्य किसानों की इनकम दोगुनी करना, कृषि को जलवायु के अनुकूल बनाना, धारणीय और जैविक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Government Scheme: गाय पालने पर यूपी सरकार दे रही है आर्थिक मदद

नई दिल्ली. बिजनेस को छोटे स्तर से भी शुरू करके बड़ा बनाया...

milk production
डेयरी

Dairy News: दूध उत्पादन बढ़ाने के पांच टिप्स बहुत आएंगी आपके काम

नई दिल्ली. हर एक पशुपालक की ये चाहत होती है कि उसके...

डेयरी

Dairy: बायोगैस, कंप्रेस्ड बायोगैस और ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर के उत्पादन में अहम है डेयरी कोऑपरेटिव नेटवर्क

नई दिल्ली. यूके के बर्मिंघम में आयोजित ‘वर्ल्ड बायोगैस एक्सपो एंड समिट...