Home डेयरी Dairy: पशु को सिर्फ हरा और सूखा चारा देने से नहीं मिलेगा बेहतर उत्पादन, दूध के लिए दें संतुलित आहार
डेयरी

Dairy: पशु को सिर्फ हरा और सूखा चारा देने से नहीं मिलेगा बेहतर उत्पादन, दूध के लिए दें संतुलित आहार

The scheme is set to significantly boost milk production and productivity, ultimately increasing farmers'
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में अच्छी कमाई के लिए सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की होती है कि पशु भरपूर और अपनी क्षमता के मुताबिक दूध का उत्पादन करे. यदि पशु ऐसा करता है तो डेयरी फार्मिंग में आपको फायदा होगा, नहीं तो नुकसान होगा. बता दें कि पशु चाहे दूध उत्पादन करे या न करे, उसे खुराक तो चाहिए ही होती है. इसलिए कम उत्पादन करने वाले पशु से पशुपालन की लागत में इजाफा हो जाता है. ऐसे में पशुपालक भाइयों की कोशिश होती है कि वो ज्यादा से ज्यादा दूध उत्पादन अपने पशुओं से हासिल करें.

डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि पशु से ज्यादा दूध उत्पादन लेना, जहां बेहद ही आसान है तो वहीं ये मुश्किल काम भी है. क्योंकि उत्पादन तो बेहतर तभी मिलता है, जब पशुओं की हर एक जरूरत पूरी होती है. उनकी देखभाल मौसम के हिसाब से की जाती है. अगर ऐसा हो तो फिर उत्पादन पर बहुत ज्यादा असर पड़ता है. एक्सपर्ट का कहना है कि पशुओं को दूध उत्पादन बढ़ाने वाला आहार देना चाहिए. इसे हम संतुलित आहार भी कह सकते हैं. गाय और भैंस के लिए संतुलित आहार जरूरी है.

संतुलित आहार के बारे में जानें
अगर आप चाहते हैं कि पशु ज्यादा दूध दे, तो सिर्फ चारा देना काफी नहीं – संतुलित आहार (Balanced Diet) देना जरूरी है.

संतुलित आहार के तौर पर पशु को हरा चारा (Green Fodder) जरूर से देना चाहिए.

पशुओं की खुराक में सूखा चारा (Dry Fodder) भी बहुत जरूरी तत्व है.

पशुओं को नेपियर, बरसीम, मक्का, ज्वार, भूसा और सूखी घास खिलाना चाहिए.

एक्सपर्ट का कहना है कि रोज 15-25 किलो हरा खिलाते हैं तो दूध बढ़ेगा और पाचन अच्छा रहेगा.

वहीं सूखा चारा 5-7 किलो देने से पेट सही रहता है और ये पशुओं को फाइबर देता है.

दाना या कंसंट्रेट के तौर पर मक्का, चोकर और खली दें. हर 1 लीटर दूध पर 400-500 ग्राम दाना दें.

आसान फॉर्मूले की बात करें तो 40 फीसद मक्का, 30 परसेंट चोकर, 20 फीसद खली और 10 परसेंट मिनरल मिक्स दें.

मिनरल मिक्सचर और नमक भी जरूरी है. रोज 50-60 ग्राम मिनरल मिक्स, 30 ग्राम नमक देना चाहिए. इससे दूध की क्वालिटी और मात्रा दोनों बढ़ती है.

साफ पानी दिन में 3-4 बा पानी जरूर दें. एक पशु को 50-80 लीटर पानी चाहिए होता है.

इस बात का ध्यान रखें कि अचानक आहार न बदलें, धीरे-धीरे बदलें.

बासी, फफूंदी वाला चारा न दें, समय पर चारा खिलाएं.

देसी नुस्खे की बात करें तो गुड़ और 50 ग्राम चना दाल पाउडर रोज देने से दूध उत्पादन बढ़ता है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

डेयरी

Dairy News: बिहार के पूर्वी चंपारण में गायों की नस्ल सुधार पर होगा काम, बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम

नई दिल्ली. बिहार के मोतिहारी में आयोजित कृषि, पशुपालन एवं मत्स्य उद्यमी...

NPDD scheme is being implemented to enhance quality of milk and milk products and increase share of organized milk procurement.
डेयरी

Milk Production: दूध की क्वालिटी बढ़ाने के लिए सरसों, सोयाबीन और मूंगफली खली खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग का बिजनेस पूरी तरह से दूध उत्पादन और...

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

MP Dairy Sector: सांची ब्रांड होगा मजबूत, दूध कलेक्शन बढ़ेगा, 2973 करोड़ रुपए हुए मंजूर

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश को डेयरी कैपिटल बनाने के लिए सरकार कई...

दुधारू पशुओं के बयाने के संकेत में सामान्यतया गर्भनाल या जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद हो जाता है.
डेयरी

Dairy Farm: सबसे अच्छा डेयरी फार्म गाय का है या भैंस का, यहां जानें

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग के बिजनेस में गाय और भैंस को पाला...