नई दिल्ली. पोल्ट्री एक्सपर्ट कहते हैं कि जब मुर्गी पालन अंडा उत्पादन के लिए शुरू किया जाए तो शुरुआत में मुर्गियों की संख्या कम रखनी चाहिए. आप चाहें तो अंडा उत्पादन करने वाली मुर्गियां से इसकी शुरुआत कर सकते हैं या फिर चूजों को पालकर उन्हें अंडा देने के लिए तैयार कर सकते हैं. मुर्गी पालन का दोनों ही तरीका अंडा उत्पादन के लिए सही माना जाता है. मुर्गी पालन इतना अच्छा और आसान काम है कि इसे घर की महिलाएं भी घर का कामकाज करने बाद कर सकती हैं.
अगर आप 50 मुर्गियों को पालते हैं तो आपके दिमाग में यह सवाल जरूर आएगा कि 50 मुर्गियां हर दिन कितना अंडा देंगी और इससे आपको कितनी कमाई होगी, तो परेशान ना हों. इस रिपोर्ट में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे कि 50 मुर्गियों को पालने पर हर दिन कितना अंडा मिलेगा और फिर आपको इसे बेचकर कितनी कमाई होगी.
जानें कितनी कमाई होगी
अगर आप 50 मुर्गियों को पालते हैं तो रोजाना 40 से 45 अंडों का उत्पादन फॉर्म में होगा.
क्योंकि कुछ मुर्गियां ऐसी भी हैं जो अंडा उत्पादन नहीं करेंगी. कई बार कुछ लापरवाही से भी अंडों का उत्पादन प्रभावित होता है.
मुर्गियों से ज्यादा से ज्यादा अंडा लेने के लिए आपको सोनाली या उन्नत देसी नस्ल का चुनाव करना पड़ेगा, तभी अंडों की संख्या बढ़ेगी.
बात करें कमाई की तो थोक में अंडे का भाव 8 से 10 रुपए तक होता है. जबकि खुदरा बाजार में इसका दाम 12 से 15 रुपए मिलता है.
यदि आप अंडों को बेचते हैं तो हर दिन 400 से 500 रुपए तक की कमाई आपको आसानी से हो सकती है.
वहीं अगर आपको खुदरा खरीदारी करने वाले ग्राहक मिल जाएं तो फिर आपकी कमाई और ज्यादा बढ़ सकती है.
यहां ये भी जान लें कि इसी कमाई में आपको दाने के ऊपर भी खर्च करना होगा. आमतौर पर दाने पर 125 से 150 रुपए का खर्चा आएगा.
इस खर्च को अगर फायदे से घटा दिया जाए तो हर दिन ढाई सौ रुपए का आपको शुद्ध फायदा हो सकता है. महीने में 7500 से 9000 आप कमा सकते हैं.
निष्कर्ष
एक्सपर्ट कहते हैं कि जैसे-जैसे पोल्ट्री फार्मिंग का अनुभव मिलता रहे. मुर्गियों की संख्या बढ़ानी चाहिए और इससे आपका फायदा बढ़ता चला जाएगा. फीड के तौर पर घर में बचा वेस्ट अनाज, किचन वेस्ट भी दिया जा सकता है. इससे भी पोल्ट्री फार्मिंग की लागत को घटाया जा सकता है और अंडा उत्पादन में फायदा बढ़ाया जा सकता है.












Leave a comment