Home डेयरी Dairy Farming: ‘दूध उत्पादन से मुनाफे को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक फीडिंग तकनीक अपनाएं किसान’
डेयरी

Dairy Farming: ‘दूध उत्पादन से मुनाफे को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक फीडिंग तकनीक अपनाएं किसान’

कार्यक्रम में सर्टिफिकेट भी बांटे गए.

नई दिल्ली. दूध उत्पादन व फ़ार्म के कुल मुनाफ़े को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक फीडिंग तकनीकों का इस्तेमाल होना जरूरी है. अगर डेयरी किसान ऐसा करते हैं तो किसानों का फायदा कई गुना बढ़ सकता हे. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के एनिमल न्यूट्रिशन विभाग की ओर से आयोजित न्यूट्रिशनल टेक्नोलॉजीज प्रोग्राम में आए एक्सपर्ट ने कहा. इस दौरान प्रैक्टिल करके डेयरी किसानों को इसके फायदे भी बताए गए.

गुरु अंगद देव वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज यूनिवर्सिटी, लुधियाना के एनिमल न्यूट्रिशन विभाग ने ‘डायरेक्टोरेट ऑफ़ एक्सटेंशन एजुकेशन’ के तहत डेयरी किसानों के लिए “न्यूट्रिशनल टेक्नोलॉजीज” (पोषण संबंधी तकनीक) पर पांच दिन का प्रैक्टिकल ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया.

उत्पादकता और मुनाफा बढ़ाने पर दिया गया जोर
समापन सत्र के दौरान, एक्सटेंशन एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. आर.एस. ग्रेवाल ने पशुओं की उत्पादकता और मुनाफे को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खिलाने की प्रथाओं और आधुनिक पोषण तकनीकों को अपनाने के महत्व पर जोर दिया.

उन्होंने प्रतिभागियों को डेयरी फार्मिंग समुदाय के फ़ायदे के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित तकनीकों और सलाहकारी सेवाओं का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया.

एनिमल न्यूट्रिशन विभाग के प्रमुख और कोर्स डायरेक्टर डॉ. जेएस हुंदल ने बताया कि इस प्रोग्राम को संतुलित आहार तैयार करने, स्थानीय रूप से उपलब्ध चारे के संसाधनों का कुशल उपयोग की जरूरत है.

ऐसा करने और पशुओं के स्वास्थ्य, दूध उत्पादन व फ़ार्म के कुल मुनाफ़े को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक फीडिंग तकनीकों का प्रैक्टिकल अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया गया था.

ट्रेनिंग में मिनरल न्यूट्रिशन, फीड एनालिसिस, यूरिया मोलासेस मिनरल ब्लॉक्स (UMMB), बाईपास फैट टेक्नोलॉजी, संतुलित आहार तैयार करना, साइलेज और हे (सूखा चारा) बनाना सिखाया गया.

साथ ही फीड टेस्टिंग, एफ्लाटॉक्सिन मैनेजमेंट, मिनरल मिक्सचर तैयार करना, फीड मिल मशीनरी और फसल के अवशेषों का यूरिया ट्रीटमेंट जैसे विषयों पर लेक्चर और प्रैक्टिकल डेमो शामिल थे.

इस प्रोग्राम का समन्वय डॉ. जेएस सिद्धू और डॉ. संदीप उनियाल ने किया. पूरे प्रोग्राम के दौरान एनिमल न्यूट्रिशन विभाग के फैकल्टी सदस्यों ने लेक्चर दिए और प्रैक्टिकल डेमो दिखाए.

प्रतिभागियों ने ट्रेनिंग के प्रैक्टिकल स्वरूप की सराहना की और भरोसा जताया कि इससे मिली जानकारी उन्हें डेयरी उत्पादकता और मुनाफ़े को बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक तरीके से खिलाने की प्रथाओं को अपनाने में मदद करेगी.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
डेयरी

Cow Milk Production: गाय का दूध उत्पादन 30 फीसद तक बढ़ाने के लिए इस तरह आहार खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में पशु जितना ज्यादा दूध का उत्पादन करता...

पशुओं को खनिज मिश्रण (मिनेरल पाउडर) खिलाना चाहिए.
डेयरी

Dairy: पशु को जरूर दें मिनरल मिक्सचर, कमी से घट जाएगा दूध उत्पादन, कई और भी है नुकसान

नई दिल्ली. लंबे समय से डेयरी फार्मिंग का बिजनेस कर रहे पशुपालक...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy News: गाय-भैंस के दूध से फैट कम होने की वजह जानें, फिर करें इलाज

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में जितना जरूरी ये है कि पशु अच्छी...

डेयरी

Dairy News: डेयरी में खाद वैल्यू चेन से बढ़ती से किसानों की इनकम, मीथेन उत्सर्जन में भी आती है कमी

नई दिल्ली. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड NDDB के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह...