Home डेयरी Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार
डेयरी

Milk Production: यूपी में दूध स्टोरेज को बढ़ाने और डेयरी प्लांट के सही उपयोग का प्लान तैयार

नई दिल्ली. भारत दुनियाभर में दूध उत्पादन के मामले में नंबर वन है. वहीं भारत में उत्तर प्रदेश दूध उत्पादन के मामले में सबसे आगे है. एक आंकलन के मुताबिक भारत को आने वाले वर्षों में 33 करोड़ लीटर दूध उत्पादन की जरूरत होगी. तभी लोगों की रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा. इसलिए उत्तर प्रदेश जो पहले ही दूध उत्पादन में राज्य में नंबर वन है, उसपर जिम्मेदारी ज्यादा है. यहां दूध उत्पादन को बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि अन्य राज्यों की तरफ से भी इसी तरह की कोशिश की जा रही है.

दूध उत्पादन बढ़ाने और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने की गरज से उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह की अध्यक्षता में लखनऊ में डेयरी क्षेत्र के विकास पर चर्चा हेतु एक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में डेयरी सेक्टर को मजबूत करने पर अहम चर्चा हुई. बैठक में उत्तर प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान (Shrimati Krishna Paswan), पशुपालन एवं डेयरी विभाग के अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, एनडीडीबी के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह, उत्तर प्रदेश की दुग्ध आयुक्त धनलक्ष्मी आदि मौजूद रहे.

किन मुद्दों पर हुई चर्चा
बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में डेयरी सहकारिता के विस्तारीकरण पर गहन चर्चा हुई और इसे साकार करने की बात कही गई.

बैठक में कहा गया कि दूध संकलन बेहद ही जरूरी है. ताकि किसानों को उनके उत्पादन का सही दाम मिल सके.

वहीं लोगों को फ्रेश दूध और इसके उत्पादन मिल सकें. इसलिए दूध संकलन को और ज्यादा मजबूत बनाने पर चर्चा की गई.

इसके अलावा उपलब्ध प्रोसेसिंग संयंत्रों के समुचित उपयोग, पशु प्रजनन एवं संतुलित पोषण के माध्यम से उत्पादकता वृद्धि की बात कही गई. वहीं प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण जैसे विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई.

इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के डेयरी क्षेत्र एवं डेयरी सहकारिता की वर्तमान स्थिति, एनडीडीबी द्वारा पीसीडीएफ के सहयोग से संचालित गतिविधियों तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर भी व्यापक विचार-विमर्श हुआ.

मंत्री ने उत्तर प्रदेश में डेयरी क्षेत्र के विकास में एनडीडीबी के योगदान के बारे में बात की और उसके कामों की सराहना भी की.

साथ ही साथ यह भी आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश सरकार उन्नत गौ-नस्लों के संवर्धन तथा पशुधन विकास के लिए एनडीडीबी को हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी.

इस दौरान पीसीडीएफ Parag Milk Uttar Pradesh के प्रबंध निदेशक श्री वैभव श्रीवास्तव, एनडीडीबी डेयरी सर्विसेज के प्रबंध निदेशक डॉ. सी. पी. देवानन्द, Mother Dairy के श्री राजेंद्र सैगल तथा अन्य अनेक अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

According to FSSAI, Mobile Food Testing Laboratory (MFTL), also known as “Food Safety on wheels” (FSW), play a crucial role in expanding food testing, training, and awareness programs, particularly in villages, towns, and remote areas.
डेयरी

Milk Production: बिहार में हर दिन एक करोड़ लीटर दूध का होगा उत्पादन

नई दिल्ली. बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में...

डेयरी

Dairy Farming: ‘दूध उत्पादन से मुनाफे को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक फीडिंग तकनीक अपनाएं किसान’

नई दिल्ली. दूध उत्पादन व फ़ार्म के कुल मुनाफ़े को बेहतर बनाने...

ब्रुसेलोसिस ब्रुसेला बैक्टीरिया के कारण होता है जो मुख्य रूप से पशुधन (जैसे गाय, भेड़, बकरी) में पाए जाते हैं.
डेयरी

Cow Milk Production: गाय का दूध उत्पादन 30 फीसद तक बढ़ाने के लिए इस तरह आहार खिलाएं

नई दिल्ली. डेयरी फार्मिंग में पशु जितना ज्यादा दूध का उत्पादन करता...