Home पशुपालन Goat: गोट फॉर्म में ऊंचे एलिवेटेड शेड नहीं हैं तो लगाएं लकड़ी के तख्त
पशुपालन

Goat: गोट फॉर्म में ऊंचे एलिवेटेड शेड नहीं हैं तो लगाएं लकड़ी के तख्त

कीड़े बकरे के पेट में हो जाएं तो उसकी ग्रोथ रुकना तय है.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. बकरी पालन (Goat Farming) में बकरियों को बीमारियों से बचाने के लिए और ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए अब मौजूदा दौर में 3 से 4 फीट ऊंचे एलिवेटेड शेड बनाए जा रहे हैं. जिसके चलते बकरियों का मल मूत्र नीचे गिर जाता है और इससे बकरियां सूखी और साफ जगह पर रहती हैं. नतीजे में बकरियां में कई तरह की बीमारियों का खतरा घट जाता है. जैसे खुर की सड़न भी नहीं होती है और निमोनिया व पेट के कीड़ों जैसी समस्याओं से भी बकरियों को फायदा होता है. नतीजे में बकरियां बेहतर तरीके से खाती पीती हैं और अच्छा उत्पादन करती हैं. जिसके चलते बकरी पालकों का मुनाफा बढ़ जाता है.

गोट एक्सपर्ट कहते हैं कि बकरियों के लिए नए आधुनिक डिजाइन वाले एलिवेटेड या उठे हुए शेड स्वास्थ्य, साफ सफाई और फॉर्म की उत्पादकता में फायदा पहुंचाने के लिए बेहद ही जरूरी हो गए हैं. हालांकि पुराने जमाने में एलिवेटेड शेड जब नहीं थे तो इसकी जगह पर लोग लकड़ी का तख्त इस्तेमाल किया जाता था.

लकड़ी के तख्त के फायदों के बारे में जानें
▶️ बकरियों के शेड में लकड़ी का तख्त, मचान या ऊंचा फर्श बनाने से बकरियों को नमी से होने वाली बीमारियों और ठंड से सुरक्षित रखने में मदद मिलती है.

▶️ जिसको पुराने जमाने के बकरी पालक बहुत पहले ही समझ चुके थे. इसलिए शेड में लकड़ी के तख्त आदि की व्यवस्था की जाती रही है.

▶️ यदि आप बकरी पालन में ज्यादा इन्वेस्ट नहीं करना चाहते हैं और महंगे एलिवेटेड शेड को नहीं खरीदना चाहते तो इस जुगाड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं

▶️ गोट फार्म में जमीन में नमी और कीचड़ भी होता है. इसके चलते बकरियां बीमार हो जाती हैं.

▶️ जबकि लकड़ी का तख्त जमीन से ऊंचा होता है. जिससे बकरियां सीधे नमी के संपर्क में नहीं आती हैं.

▶️ जबकि गीले और गंदे फर्श पर रहने की वजह से बकरियों के खुर सड़ने लगते हैं.

▶️ परजीवियों को खतरा बढ़ जाता है. वहीं ऊंचे तख्त से मलमूत्र सीधे नीचे गिर जाता है. इस वजह से इन्हें साफ करना भी आसान होता है.

▶️ एक्सपर्ट कहते हैं कंक्रीट या मिट्टी के ठंडे फर्श की तुलना में लकड़ी के तख्त पर बकरियों के लिए बैठना और सोना ज्यादा आरामदायक भी होता है.

निष्कर्ष
आने वाला मौसम ठंड का है. ठंड के समय में भी इस तरह लकड़ी के तख्त काफी फायदेमंद हो सकते हैं. इसलिए बकरी पालन करने में फायदा मिल सकता है. यदि आपके पास बकरियों की संख्या कम है तो इसे आजमा सकते हैं.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Animal Disease: लंपी स्किन डिजीज पर यूपी ने पा लिया काबू, समय पर इलाज से जल्द ठीक हो रहे पशु

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के पशुपालन विभाग के रोग नियंत्रण एवं प्रक्षेत्र...

Animal Husbandry: Milk animals can become sick in extreme cold, adopt these methods to protect them from diseases.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: पशुधन बीमा पोर्टल से पशुपालकों को पशुधन ​बीमा लेना होगा आसान, इसके हैं कई फायदे

नई दिल्ली. मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी तथा पंचायती राज मंत्रालय के केंद्रीय...

Bakrid, Barbari Goat, Sirohi, STRAR goat farming, Bakrid, Barbari Goat, Goat Farming
पशुपालनमीट

Goat Farming News: बकरियों को जरूर खिलाएं शहतूत के पत्ते, इसके एक नहीं अनेक हैं फायदे

नई दिल्ली. बकरी पालन कर रहे हैं और आपके पास थोड़ी जगह...