Home डेयरी Dairy: सर्दियों में कम नहीं होगा दूध उत्पादन, खुद को नुकसान से बचाएं
डेयरी

Dairy: सर्दियों में कम नहीं होगा दूध उत्पादन, खुद को नुकसान से बचाएं

कंकरेज नस्ल के मवेशी तथा जाफराबादी, नीली रावी, पंढरपुरी और बन्नी नस्ल की भैंसों को शामिल किया गया है. इसमें रोग मुक्त हाई जेनेटिक वाले सांडों को पंजाब सहित देश भर के वीर्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाता है.
प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. इस बात में कोई शक नहीं है कि सर्दियों में भी पशुओं का दूध उत्पादन कम हो जाता है. इसकी वजह भी एक नहीं कई है. इसलिए जरूरी है कि ऐसे कदम उठाए जाएं, जिससे डेयरी फार्मिंग में पशुओं का दूध उत्पादन कम न हो और इससे नुकसान भी न उठाना पड़े. ठंड के मौसम में बाहर तामपान, पशु के कम पानी पीने, ठंडी हवाओं, पेट के कीड़े और सर्दियों में होने वाले संक्रमण से दूध उत्पादन कम हो जाता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि दूध उत्पादन कम होने से रोका नहीं जा सकता है. बस कुछ जरूरी उपाय करने होंगे.

यदि आप जानना चाहते हैं कि वो कौन से जरूरी उपाय हैं, जिनको आजमाने से दूध का उत्पादन घटने से रोका जा सकता है तो इस रिपोर्ट में लाइव स्टॉक एनिमल न्यूज
(Livestock Animal News) एक्सपर्ट के जरिए बताए गए उन्हीं तरीकों के बारे में यहां आपको बताएगा.

सर्दियों में दूध बढ़ाने व बनाए रखने के मुख्य समाधान
पशुओं को ताजा व गुनगुना पानी पीने के लिए दें. पशुओं को कभी भी बासी या बहुत ठंडा पानी न दें. इससे नुकसान होगा.

बोरवेल या कुएं का ताजा या हल्का गुनगुना पानी पिलाएं. ताकि पशु खुलकर पानी पिएं और उनका पाचन व दूध उत्पादन सुचारू रहे.

बता दें कि पशु के दूध में 85 से 87 फीसद तक पानी ही होता है. इसलिए दूध पानी की सही मात्रा उसके शरीर में जानी चाहिए.

ऊर्जा और गर्मी देने वाले घरेलू तत्व पशुओं को दें. पशुओं को नियमित रूप से गुड़, मेथी, अजवाइन और सेंधा नमक का मिश्रण दें.

गुड़ पशु को तुरंत कैलोरी और ऊर्जा देता है, जिससे पशु नेगेटिव एनर्जी बैलेंस में जाने से बचता है.

संतुलित दाना मिश्रण और खल दें. ऊर्जा बढ़ाने के लिए दाने में मोटे अनाज जैसे मक्का और बाजरा शामिल करें.

प्रोटीन के लिए मिक्स खलियां दे सकते हैं. जैसे सरसों की खल, बिनौला खल, मूंगफली या सोयाबीन की खल आदि.

दाने में रोजाना उच्च गुणवत्ता वाला मिनरल मिक्सचर (कैल्शियम और फास्फोरस युक्त) अवश्य मिलाना चाहिए.

समय पर डीवॉर्मिंग जरूर करें. सर्दियों की शुरुआत में ही पशु चिकित्सक के परामर्श से कृमिनाशक (Deworming) दवा दें. ताकि खाया-पिया पूरा पोषण शरीर और दूध उत्पादन में लगे.

आवास प्रबंधन पर भी ध्यान दें. रात के समय पशुओं को ठंडी हवाओं से बचाकर गर्म व सूखे बाड़े में रखें, रात में बाहर खुले में कतई न बांधें.

निष्कर्ष्
यदि इन उपायों को आजमाते हैं तो दूध उत्पादन कम नहीं होगा और डेयरी फार्मिंग में आपको नुकसान भी नहीं होगा.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Leave a comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Related Articles

भैंस को दिन में दो-तीन बार नहलाना चाहिए.
डेयरी

Milk Production News: ठंड में भी पशु का दूध उत्पादन कम हो जाता है, इसकी एक नहीं 5 है वजह

नई दिल्ली. ठंड का मौसम बेहद ही करीब है. यह ये कहा...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
डेयरी

Dairy: डेयरी फार्मिंग में नुकसान नहीं चाहते तो पशु की ठंड से बचाव की अभी से शुरू कर दें तैयारी

नई दिल्ली. डेयरी एक्सपर्ट कहते हैं कि सर्दियों के मौसम में दुधारू...