नई दिल्ली. अगले साल 2027 में भारत डेयरी फेडरेशन (IDF) वर्ल्ड डेयरी समिट 2027′ की मेजबानी करता नजर आएगा. असल में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित ‘इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) वर्ल्ड डेयरी समिट 2026’ के गाला डिनर के दौरान, इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन ने औपचारिक रूप से ‘इंडियन नेशनल कमिटी ऑफ IDF’ (INC-IDF) को एक ‘प्रतीकात्मक चाबी’ सौंपी है. यह इस बात का संकेत है कि भारत, मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होने वाले ‘IDF वर्ल्ड डेयरी समिट 2027’ में वैश्विक डेयरी समुदाय की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है.
यह चाबी पशुपालन और डेयरी विभाग (मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय) के सचिव और INC-IDF के अध्यक्ष नरेश पाल गंगवार और तथा NDDB के चेयरमैन और IDF के बोर्ड सदस्य, डॉ. मीनेश शाह ने प्राप्त की. भारत 2027 में होने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में वैश्विक डेयरी जगत के नेताओं और हितधारकों का स्वागत करने के लिए बेहद उत्साहित है.
मजबूत और सफल डेयरी सेक्टर के महत्व पर जोर दिया
गौरतलब है कि न्यूजीलैंड में आयोजित हुए इस इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन (IDF) वर्ल्ड डेयरी समिट 2026 के उद्घाटन समारोह में दुनिया भर के डेयरी लीडर्स एक साथ आए थे. ताकि इनोवेशन का जश्न मनाया जा सके और डेयरी सेक्टर के भविष्य पर चर्चा की जा सके.
इस समारोह में न्यूजीलैंड के कृषि एसोसिएट मंत्री माइक बटरिक, इंटरनेशनल डेयरी फेडरेशन के अध्यक्ष गाइल्स फ्रोमेंट और IDF की महानिदेशक लॉरेंस रिक्येन शामिल हुईं.
इस दौरान मंत्री माइक बटरिक ने एक मजबूत और सफल डेयरी सेक्टर के महत्व पर जोर दिया और इसके विकास में योगदान देने वाले सभी लोगों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की.
उन्होंने वैश्विक डेयरी उद्योग में न्यूजीलैंड के योगदान का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि दुनिया के कुल दूध उत्पादन में न्यूजीलैंड की हिस्सेदारी 3% है, जबकि वैश्विक डेयरी निर्यात में यह 22 फीसद का योगदान देता है.
उन्होंने मानव पोषण में डेयरी के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने भारत-न्यूजीलैंड FTA (मुक्त व्यापार समझौता) का उल्लेख किया.
जिसमें अल्फा-लैक्टलबुमिन (alpha-lactalbumin) जैसी विशेष डेयरी सामग्री शामिल हैं. उन्होंने एक ऐसे मजबूत और विज्ञान-आधारित डेयरी सेक्टर के प्रति न्यूजीलैंड की प्रतिबद्धता दोहराई, जो लोगों की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो.
उन्होंने विज्ञान-आधारित खाद्य प्रणाली को समर्थन देने में IDF के योगदान की भी तारीफ की. फ्रोमेंट ने औपचारिक रूप से समिट का उद्घाटन किया और दुनिया भर से आए प्रतिनिधियों का स्वागत किया.
उन्होंने वैश्विक डेयरी समुदाय को एक साथ लाने के महत्व पर जोर दिया—एक ऐसा मंच जहाँ विज्ञान और व्यावहारिक कार्य मिलते हैं—ताकि डेयरी सेक्टर के भविष्य को मिलकर आकार दिया जा सके.
प्रोफेसर हिल ने मानव जीवन में दूध के विशेष स्थान और लोगों को एक साथ लाने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, इसके बुनियादी महत्व को रेखांकित किया.












Leave a comment