Home पोल्ट्री Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग की बारीकियां सीखने का है बेहतरीन मौका, अजमेर में 28 को होगा सेमिनार
पोल्ट्री

Poultry: पोल्ट्री फार्मिंग की बारीकियां सीखने का है बेहतरीन मौका, अजमेर में 28 को होगा सेमिनार

poultry news
प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. कम लागत में ज्यादा मुनाफे के लिहाज से पोल्ट्री फार्मिंग बहुत ही बेहतरीन बिजनेस है. यही वजह है कि बहुत से लोग पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़ रहे हैं. ग्रामीण इलाकों के लिए तो ये एक बेहतरीन व्यवसाय है. हालांकि इसको करने के लिए पूरी जानकारी करना भी जरूरी है. क्योंकि हो सकता है कि जानकारी के अभाव में नुकसान उठाना पड़ जाए. अगर आप भी पोल्ट्री फार्मिंग से जुड़े हैं या फिर इसमें हाथ आजमाना चाहते हैं तो आपके पास इसको सीखने का एक बेहतरीन मौका है. दरअसल, 28 सितंबर को अजमेर में एक सेमिनार इसी मकसद के तहत होने जा रहा है.

इंडियन पोल्ट्री इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IPEMA) की ओर से 28 सितंबर को अजमेर के आरटीओ कार्यालय के सामने होटल पारादिजो में इस सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है. IPEMA के प्रेसिडेंट उदय सिंह व्यास ने बताया कि ठंड का मौसम शुरू होने वाला है. ऐसे में पोल्ट्री फार्मिंग में कई खास बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है. इस दौरान पोल्ट्री फार्मिंग में मुर्गियों को बीमारी का खतरा रहता है. इसके अलावा भी ठंड की वजह से दिक्कतें होती हैं. उन्हें ठंड में कैसे बचाया जाए, इन सब विषयों पर सेमिनार में तमाम जानकारी से पोल्ट्री फार्मर्स को रूबरू कराया जाएगा.

प्रोडक्शन बढ़ाने की मिलेगी जानकारी
उदय सिंह ने बताया कि पोल्ट्री फार्मर्स को 28 सितंबर शनिवार को आयोजित होने वाले सेमिनार से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा. ये सेमिनार सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा. जिसमें पोल्ट्री एक्सपर्ट अपनी बेहतरीन सलाह देंगे. इसमें मुर्गियों की ग्रोथ कैसे बढ़ाई जाए से लेकर अंडों प्रोडक्शन समेत इस सेक्टर से जुड़कर कैसे फायदा उठाएं समेत तमाम विषयों पर लोगों को जानकारी दी जाएगी. उदय सिंह ने बताया कि पोल्ट्री फार्मर्स इस सेमिनार का हिस्सा बनकर बहुत कुछ सीख सकते हैं, उन्होंने तमाम लोगों से आने की अपील भी की है.

टेक्नोलॉजी के बारे में भी सीख पाएंगे आप
आपको बताते चलें कि ये सेमिनार पोल्ट्री इंडिया 2024 के 16वें संस्करण का एक हिस्सा है, जो पोल्ट्री उद्योग में नई-नई जानकारी को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है. यह ज्ञान और अभ्यास के बीच एक पुल के रूप में कार्य करता है, जो पोल्ट्री टेक्नोलॉजी से फार्मर्स को जोड़ता है. IPEMA के अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि अगर कोई भी किसान भाई पोल्ट्री फार्मिंग कर रहा है या फिर करना चाहता है तो ये सेमिनार उसके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा. उन्होंने आगे बताया कि इस सेमिनार को आल राजस्थान कुक्कुट किसान सोसायटी का भी समर्थन हासिल है.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

poultry farming, poultry feed, marigold, poultry
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गी पालन शुरू करने से पहले पूरी जानकारी कर लें, फिर शुरू करें ये बिजनेस

नई दिल्ली. मुर्गी पालन शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान...

मुर्गियों के रहने की जगह को साफ-सुथरा रखना चाहिए.
पोल्ट्री

Poultry Farming: मुर्गियों को F1 और B1 वैक्सीन जरूर दें, सही तरीका अपनाने से ही मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. मुर्गी पालन में मुर्गियों हों या मुर्गे दोनों को ही...

poultry news
पोल्ट्री

Poultry Farming: सोनली मुर्गियों के लिए खुद से बनाएं किफायती शेड, मुनाफा बढ़ जाएगा

नई दिल्ली. पोल्ट्री फार्मिंग में सोनाली मुर्गी पालकर अच्छा मुनाफा कमाया जा...

achieved by strengthening the capacity and market potential of businesses within the food supply chains through training of the workforce.
पोल्ट्री

Poultry: देसी मुर्गी पालन में सही मार्केटिंग से हो सकता है तगड़ा मुनाफा

नई दिल्ली. देसी मुर्गी पालन एक ज्यादा फायदेमंद काम है. क्योंकि देसी...