Home पशुपालन Animal Husbandry: जानें क्यों जरूरी है गाय-भैंस को मिनरल मिक्चर ख‍िलाना और क्या हैं फायदे
पशुपालन

Animal Husbandry: जानें क्यों जरूरी है गाय-भैंस को मिनरल मिक्चर ख‍िलाना और क्या हैं फायदे

cow and buffalo cross breed
गाय और भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. गाय और भैंस को दिए जाने वाला खनिज लवण मुख्यता हड्डियों और दातों की संरचना के लिए बहुत अहम माना जाता है. दूध में भी यह काफी मात्रा में फायदा पहुंचाते हैं. यह पशुओं के शरीर की कई सारी क्रियाओं को एग्जीक्यूट करने का काम करते हैं. मिनरल मिक्चर की कमी के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां होने की आशंका रहती है. क्योंकि कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, लोहा, तांबा, जस्ता, कोबाल्ट और आयोडीन पशुओं शरीर के लिए प्रमुख लवण होते हैं. इसकी कमी से दिक्कतें होना लाजिमी हैं. वहीं मिनरल मिक्चर खिलाने के कई फायदे होते हैं.

दूध उत्पादन के लिए होती है जरूरी
दूध उत्पादन की अवस्था में भैंस को और गाय को कैल्शियम और फास्फोरस की आवश्यकता होती है. प्रसूती काल में इसकी कमी हो जाने के कारण की दिक्कतें आती हैं और बाद में दूध का उत्पादन भी घट जाता है. जबकि प्रजनन दर में भी इसे कमी आने का खतरा रहता है. कैल्शियम की कमी के कारण गाभिन भैंस में फूल दिखाने की समस्या भी हो जाती है. क्योंकि चारे में मौजूद खानिज लवण भैंस की आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पता है. इसलिए खनिज लवण को अलग से खिलना जरूरी होता है. पशुओं को प्रतिदिन 40 से 60 ग्राम खनिज लवण देना ही चाहिए. वहीं 25 से 30 ग्राम साधारण नमक भी देना चाहिए और भरपेट साफ पानी भी देना चाहिए.

नियमित रूप से खिलाना चाहिए
गया भैंसों को खनिज मिश्रण या नमक खिलाने के कई लाभ होते हैं. फायदों के बारे में बताया जाए तो जैसे हड्डियों को मजबूत बनाता है. पशुओं का हाजमा ठीक रखता है. पशुओं की पाचन शक्ति बढ़ाता है. पशुओं की दूध की मात्रा और शारीरिक भार को भी बढ़ता है. पशुओं को कई प्रकार की बीमारियों से भी बचाता है. उनकी उत्पादन शक्ति को बढ़ा देता है. दो ब्यांत अंतराल के बीच के अंतर को काम करता है. पशुओं को नया दूध न होने की परेशानी को भी कम करता है. पशुओं को बच्चा देते समय कोई दिक्कत नहीं होती है और पशु कपड़ा, मिट्टी, लकड़ी आदि भी नहीं खाते हैं. इन सब बातों को देखते हुए किसान को अपने पशुओं को मिनरल मिक्चर नियमित रूप से खिलाना चाहिए.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

CIRB will double the meat production in buffaloes, know what is the research on which work is going on. livestockanimalnews animal Husbandry
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में रेट वाटर डिजीज है बेहद खतरनाक, उत्पादन पर पड़ता है बुरा असर

नई दिल्ली. पशु को कई बीमारियां होती हैं. जिससे उनका उत्पादन और...

murrah buffalo livestock
पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन ने पशुपालक को बना दिया करोड़पति, खूब हो रही है कमाई

नई दिल्ली. पशुपालन एक ऐसा काम है जो आपको करोड़पति बना सकता...

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...