Home पशुपालन Bakrid: बकरे पर अल्लाह-मुहम्मद लिखे जाने के शोर पर एक्सपर्ट ने किया ये खुलासा, पढ़ें डिटेल
पशुपालन

Bakrid: बकरे पर अल्लाह-मुहम्मद लिखे जाने के शोर पर एक्सपर्ट ने किया ये खुलासा, पढ़ें डिटेल

Bakra Mandi, Bakrid, Goat Rate, goat diet, goat, Bakrid,Qurbani
बरबरे बकरों की प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली. बकरीद में महज आठ दिन बाकी हैं. इसे लेकर मुस्लिम ईद-उल-अजहा की तैयारी करने में जुटे हैं. लोग बकरों की खरीदारी कर रहे हैं. वहीं कुछ पशुपालक और किसान बकरों पर अल्लाह और मुहम्मद लिखे होने का दावा करके उनकी मुंह मांगी कीमत भी वसूलने की कोशिश कर रहे हैं जबकि पर ऐसी चीजें होती नहीं हैं. कहीं कोई थोड़ा सा निशान दिखता है तो लोग उसे इन नामों से जोड़ने की कोशिश करते हैं और फिर लोगों को गुमराह करके उनकी कई गुना कीमत वसलूते हैं, जो बहुत ही गलत है.

इस बारे में गोट एक्सपर्ट व स्टार साइंटिफ गोट फार्मिंग के संचालक राशिद बताते हैं कि ऐसा कुछ नहीं होता है. कभी-कभी ऐसा शेप दिखने लगता है, वो भी पूरा नहीं होता जिसे बारीकी से देख-देखकर लोगों को अल्लाह और मुहम्मद बताने की कोशिश करते हैं. जब आप पहले से ही दिमाग में रखकर ऐसा कुछ सोचेंगे और देखेंगे तो कुछ न कुछ तो वैसा ही नजर आएगा ही.

अनमोल की कोई कीमत नहीं
राशिद कहते हैं कि वैसे तो ये चीजें होती नहीं हैं लेकिन कभी-कभी कुदरती ऐसी शेप आ भी जाती है तो उसकी कोई कीमत ही नहीं होती, जो मुस्लिम व्यापारी सिर्फ इस नाम की वजह से कई गुना कीमत मांग रहा है तो वो बहुत ही गलत कर रहा है. ऐसा नहीं करना चाहिए. उसे बेचने से पहले ये भी सोचना चाहिए कि मैं इसे किसे और किस लिए बेच रहा हूं. क्योंकि इसे कुर्बानी क लिए बेचा जा रहा है जब आप सिर्फ किसी को पैसों के लिए ऐसे बकरे को बेच रहे हैं तो आप खुद भी गुनाह में शामिल हो रहे हैं.

ऐसे शप वाले जानवर की खुद ही करें कुर्बानी
अगर किसी बकरे के शरीर पर अल्लाह या मुहम्मद वाला शेप आ जाता है तो मुस्लिम किसान या व्यापारी इसे दूसरों को क्यों बेच रहा है, उसे खुद ही इसकी कुर्बानी करनी चाहिए. दूसरों को इसलिए बेच रहा है कि कई गुना ज्यादा पैसे मिल जाएंगे तो वो गलत कर रहा है, कुर्बानी करके इसकी खाल को भी दूसरे को नहीं बेचनी चाहिए. खाल को गड्ढे में दफना देनी चाहिए.

क्या आप सिर्फ पैसों के लिए नाम बेच रहे हैं
अगर किसी बकरे के शरीर पर अल्लाह या मुहम्मद वाला शेप आता है तो लोग उसे कई गुना दामों पर बेचकर मुनाफा कमाना चाहते है. इस बारे में राशिद कहते हैं कि अगर ऐसा है तो आप अल्लाह और मुहम्मद नाम को अपने फायदे के लिए बेच रहे हैं. ऐसा न करें. अगर जानवर किसी गैर मुस्लिम का है तो उससे जायज हदिया देकर खरीद लें. इसलिए बेहतर है कि मुस्लिम इन शेप की वजह से जायज कीमत से ज्यादा पैसा न मांगे.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

cow and buffalo farming
पशुपालन

Animal Husbandry: एफएमडी से बचाने के लिए पशुओं को घर-मुफ्त में लगेगी वैक्सीन

नई दिल्ली. बिहार के कटिहार के बरारी प्रखंड तहत स्थित प्रथम वर्गीय...

दुधारू गाय व भैंस के ब्याने व उसके बाद सतर्क रहने की आवश्यकता है.
पशुपालनसरकारी स्की‍म

Scheme: यूपी वाले बैंक से लोन लेकर शुरू कर सकते हैं पशुपालन

नई दिल्ली. यदि आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं और पशुपालन का...

मुर्रा को पालकर पशुपालक दूध से अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं.
पशुपालन

Animal News: हीट में नहीं आ रही है भैंस तो देसी उपाय आएंगे काम

नई दिल्ली. भैंस के हीट यानि मद में न आने से पशुपालकों...

गोवंश के गोबर से संरक्षण केंद्र में बड़ा प्लांट संचालित होता है, जिससे जनरेटर के माध्यम से बिजली बनाई जाती है.
पशुपालन

Cow: गाय को वक्त से लगवाएं वैक्सीन, वैक्सीनेशन कैलेंडर को फॉलो करें

नई दिल्ली. क्या आपके डेयरी फार्म में गाय है, अगर हों तो...