Home पशुपालन Animal Husbandry: इन लक्षणाें से भैंस देती है हीट के संकेत, तुरंत पशु चिकित्सक के पास ले जाएं
पशुपालन

Animal Husbandry: इन लक्षणाें से भैंस देती है हीट के संकेत, तुरंत पशु चिकित्सक के पास ले जाएं

दुधारू पशु ब्याने के संकेत देते हैं. गर्भनाल जेर का निष्कासन ब्याने के तीन से 8 घंटे बाद होता है.
भैंस की प्रतीकात्मक तस्वीर.

नई दिल्ली. भैंस पलकों की एक सामान्य समस्या यह है कि उसे बच्चा दिए हुए 3 महीने से ज्यादा हो गया है लेकिन फिर भी वह दोबारा हीट में नहीं आई है. जबकि एक्सपर्ट कहते हैं कि भैंस के अल्ट्रासाउंड से यह पता चला है कि बच्चा देने के 1 महीने बाद ही 40% भैंस हीट में आ जाती हैं. जबकि 15% भैंस 60 दिन में, 18% भैंस 90 दिन में और 25% भैंस 30 से 60 दिन में गर्मी में आ जाती है. इसका मतलब यह हुआ कि बच्चा देने के बाद 80% भैंस 3 महीने के अंदर ही हीट में आ जाती हैं लेकिन भैंस के हीट के जो लक्षण होते हैं वो बहुत हल्के होते हैं. इसलिए किसानों को इसके बारे में जानकारी नहीं हो पाती है.

इन लक्षणों से करें पहचान
एक्सपर्ट कहते हैं कि गाय से भैंस की तुलना की जाए तो इसमें गर्मी के लक्षण बहुत ही हल्के होते हैं. इसकी पहचान गाय की तरह नहीं की जानी चाहिए. इसकी पहली पहचान यह है कि जब भैंस हीट में आती है तो राम्भाती बोलती है. जब भैंस बैठे तो पीछे जाकर यह देखना चाहिए कि वह भैंस तार दे रही है या आसपास के जमीन तार से गिरी तो नहीं है. यह कई बार भैंस के पिछले हिस्से और दुम पर छिपकी रहती है. गर्मी में आने पर भैंस बार-बार पेशाब भी करती है. पूंछ ऊपर उठा कर रखती है और इसकी बाहरी योनि पर सूजन जैसा भी आ जाता है.

हीट में आने से पहले के संकेत
भैंस एक्सपर्ट का कहना है कि गर्मी में आई भैंस ज्यादा चंचल और चौकन्नी हो जाती है. इस तरह की भैंस चारा कम खाती है ताकि इससे उसका दूध भी घट जाता है. यदि भैंस को बांधकर नहीं रखा जाता तो वह दूसरे पशुओं पर चढ़ने लगती है. कुछ भैंस हीट में आने से पहले डोका करती हैं. दूध निकालने के बाद भी अगर भैंस डोका कर रही है तो समझ लेना चाहिए कि दो-तीन दिन में वह हीट में आने वाली है. इसके बाद पशु चिकित्सा के पास ले जाकर भैंस की जांच कराकर टीका कराना चाहिए. यदि जांच नहीं करवा पाते हैं या टीका नहीं लगवा पाते हैं तो अपने घर के कैलेंडर पर डेट पर निशान लगा दें. इसके बाद 21 में दिन पर फिर वही लक्षण दिखाई दे तो हीट को निश्चित मानकर टीका जरूर लगवाएं. भैंस के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

पशुपालन

Cow: यूपी में हजारों गो आश्रय स्थल बनेंगे ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर प्रोडक्शन सेंटर, युवाओं को मिलेगा रोजगार

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश अब गोसंरक्षण, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के...

पशुपालन

Animal Husbandry: पशुपालन में वैज्ञानिक प्रगति और पशु कल्याण के बीच संतुलन बनाने की जरूरत

नई दिल्ली. भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग (डीएएचडी) के तहत...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
पशुपालन

Animal News: पशुओं की ईयर टैगिंग कराने के हैं कई फायदे, हर एक जानकारी मिलती है यहां

नई दिल्ली. बहुत से पशुपालक भाई पशु की ईयर टैगिंग कराने से...