Home सरकारी स्की‍म Scheme: सरकार दे रही मुफ्त में पांच गाय, पालने के लिए 6 हजार रुपए महीना भी मिलेगा, पढ़ें डिटेल
सरकारी स्की‍म

Scheme: सरकार दे रही मुफ्त में पांच गाय, पालने के लिए 6 हजार रुपए महीना भी मिलेगा, पढ़ें डिटेल

सदैव स्वस्थ एवं सुडौल शरीर वाले पशु ही खरीदना चाहिए.
प्रतीकात्मक तस्वीर।

नई दिल्ली. सरकार जहां एक तरफ किसानों को पशुपालन करने के प्रति प्रेरित कर रही है ताकि किसान पशुपालन करके अपनी आमदनी दोगुनी कर लें तो वहीं बेरोजगार युवाओं को भी पशुपालन की ओर आकर्षित करने का काम किया जा रहा है. उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार बेरोजगार युवाओं को पांच गाय मुफ्त में दे रही है और उनके पालने के लिए खर्च भी दे रही है. इतना ही नहीं शेड भी सरकार की तरफ से बनाया जा रहा है. ताकि बेरोजगार युवा के पास भी रोजगार हो और वह अपनी आजीविका चला सकें.

उत्तर प्रदेश सरकार के पशुपालन और डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को उनका खुद का रोजगार देना चाहती है. ताकि युवा खुद का काम करें और दूसरों को भी रोजगार दें. इसी वजह से गोपालन की योजना की शुरुआत की गई है. ताकि इसका सीधा फायदा युवाओं को मिले.

क्या है ये योजना
मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि कोई भी नौजवान जो बेरोजगार है, अगर वह पांच गाय पालता है तो उसे सरकार ये गाय फ्री देगी.

वहीं सरकार चार गायों को पालने के लिए आर्थिक मदद भी देगी. ताकि बेरोजगार युवा को गाय पालने में दिक्कत ना आए.

सरकार की तरफ से चार गाय पालने के लिए छह हजार रुपए महीना भी दिया जाएगा. ताकि गायों को सही तरह से पाला जा सके और बेहतर उत्पादन दिया जा सके.

पशुओं को पालने के लिए शेड की जरूरत भी होती है. इसका भी ध्यान सरकार रख रही है और गाय को पालने के लिए सरकार बेरोजगार युवा को शेड भी बनाकर देगी.

निष्कर्ष
मंत्री धर्मपाल सिंह का कहना है कि जहां बहुत से लोग खेती किसानी और पशुपालन से दूर हो रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर इस तरह की स्कीम शुरू करके युवाओं को पशुपालन से जोड़ने का काम किया जा रहा है. ताकि वह अपने लिए रोजगार का एक जरिया खड़ा कर सकें और दूसरों को भी इसका फायदा पहुंचा सकें.

Written by
Livestock Animal News Team

Livestock Animal News is India’s premier livestock awareness portal dedicated to reliable and timely information.Every news article is thoroughly verified and curated by highly experienced authors and industry experts.

Related Articles

हरित प्रदेश मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन सदस्यों को बोनस का तोहफा दिया जा रहा है.
डेयरीसरकारी स्की‍म

Milk Production: दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए डेयरी किसानों को दी जा रही प्रोत्साहन राशि

नई दिल्ली. बिहार के बरौनी सुधा डेयरी से जुड़े दूध उत्पादक किसानों...

Animal Husbandry: Farmers will be able to buy vaccines made from the semen of M-29 buffalo clone, buffalo will give 29 liters of milk at one go.
सरकारी स्की‍म

Dairy Farmer: अजमेर में डेयरी किसानों को बिना गारंटी पर मिलेगा 2 लाख रुपए का लोन

नई दिल्ली. राजस्थान के अजमेर में डेयरी बिजनेस के लिए अब पशुपालकों...